हरियाणा के वांछित अपराधी को पुर्तगाल से प्रत्यर्पित किया गया

New Delhi, 9 मई . सीबीआई ने विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय के समन्वय से रेडकार्नर नोटिस जारी वांछित अपराधी अभय राणा का पुर्तगाल से Saturday को India प्रत्यर्पित किया. आरोपी को इंटरपोल की मदद से India लाया गया.

अभय उर्फ अभय राणा Haryana Police को प्रदेश में दर्ज कई आपराधिक मामलों में वांछित था. इन मामलों में रंगदारी, आपराधिक धमकी, संगठित अपराध सिंडिकेट का संचालन, हत्या का प्रयास और जान से मारने की धमकी जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं.

करनाल जिले में दर्ज मामले की जांच में सामने आया कि आरोपी और उसके सहयोगी व्हाट्सएप कॉल सहित social media प्लेटफॉर्म के माध्यम से स्थानीय व्यापारियों को फिरौती के लिए धमकाते थे. जो लोग उनकी मांगें पूरी नहीं करते थे, उन पर गिरोह के सदस्यों द्वारा हमला किया जाता था. जांच पूरी होने के बाद आरोपी के खिलाफ संबंधित अदालत में चार्जशीट दाखिल की गई.

नेशनल सेंट्रल ब्यूरो (एनसीबी-New Delhi) ने Haryana Police के अनुरोध पर इंटरपोल चैनलों के माध्यम से आरोपी के खिलाफ रेडकार्नर नोटिस जारी कराया. आरोपी की लोकेशन का पता लगने और पुर्तगाल की एजेंसियों द्वारा गिरफ्तारी के बाद India की ओर से प्रत्यर्पण अनुरोध भेजा गया. कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुर्तगाल के अधिकारियों ने आरोपी के India प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी.

Haryana Police की एस्कॉर्ट टीम पुर्तगाल गई, जहां आरोपी को औपचारिक रूप से Police को सौंपा गया. इसके बाद Haryana Police की टीम आरोपी को लेकर Saturday को इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंची. इंटरपोल की मदद से India लाए गए अपराधी की गिरफ्तारी बड़ी सफलता है.

पीएम