
चंडीगढ़, 11 जून . Haryana की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने Thursday को कहा कि Haryana Government Prime Minister मोदी के ईंधन बचत को लेकर दिए निर्देशों का गंभीरता से पालन कर रही है. इसी के तहत Wednesday को आदेश जारी किया गया, जिसमें विदेशी यात्राओं पर नियंत्रण, सरकारी गतिविधियों में अनावश्यक आवाजाही कम करना और संसाधनों के बेहतर उपयोग की बात कही गई है.
मंत्री के अनुसार, राज्य Government ईंधन बचत, ऊर्जा संरक्षण और आयातित संसाधनों पर निर्भरता कम करने के लिए कई नीतिगत फैसले ले रही है. इसी दिशा में अधिकारियों और सरकारी कर्मचारियों को सलाह दी गई है कि वे अनावश्यक विदेशी यात्राएं न करें और विशेष रूप से सितंबर तक गैर-जरूरी विदेश यात्रा से बचें. Government का उद्देश्य प्रशासनिक खर्च को कम करना और कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाना बताया गया है.
इसके साथ ही उन्होंने कारपूलिंग और वाहनों के उपयोग में कटौती जैसे उपायों पर भी जोर दिया. उनका कहना है कि अगर सरकारी कर्मचारी अपने आवागमन में सामूहिक यात्रा या वैकल्पिक साधनों का उपयोग करें तो लगभग 50 प्रतिशत तक वाहन उपयोग कम किया जा सकता है.
मंत्री ने यह भी कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए Government को भविष्य की चुनौतियों को ध्यान में रखकर फैसले लेने होंगे. उन्होंने यह स्पष्ट किया कि ये निर्णय किसी कमजोरी का संकेत नहीं हैं, बल्कि बदलते वैश्विक हालात में सतर्कता और जिम्मेदारी का हिस्सा हैं. Prime Minister के निर्देशों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य दोनों स्तरों पर जनता को कम से कम असुविधा हो, यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है.
इस दौरान उन्होंने रॉबर्ट वाड्रा से जुड़े भूमि सौदे मामले पर भी टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि इस मामले में कार्रवाई कानून और प्रक्रिया के अनुसार Enforcement Directorate (ईडी) द्वारा की जाएगी. यह मामला पहले से जांच के दायरे में रहा है और एजेंसी ने संबंधित पूछताछ भी की है.
–
पीआईएम/डीकेपी
Skip to content