
चंडीगढ़, 11 जून . Haryana के हांसी शहर में फायरिंग की एक बड़ी घटना हुई है, जिसमें मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने 26 वर्ष के एक जिम मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी.
मामले को लेकर Police ने बताया कि Thursday को Haryana के हांसी शहर में मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने 26 वर्षीय जिम संचालक कपिल की गोली मारकर हत्या कर दी.
घटना के समय कपिल जिम में आए लोगों को आउटडोर वार्म-अप सेशन करवा रहे थे. हमलावरों ने उन पर कम से कम 10 गोलियां चलाईं और तुरंत मौके से भाग गए. इस घटना में कपिल के सिर और पीठ में गोली लगी थी. आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
Police अधिकारियों ने बताया कि घटना के पीछे का मकसद अभी साफ नहीं है. यह अपराध cctv कैमरों में कैद हो गया है. अधिकारी संदिग्धों की पहचान करने और हत्या के मकसद का पता लगाने के लिए फुटेज और फोरेंसिक सबूतों की जांच कर रही है.
बता दें कि जिम मालिक जींद के एक गांव के रहने वाले थे, जो अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे. कपिल ने कुछ दिन पहले ही शिखा से शादी की थी. Police के मुताबिक, यह अंतर-जातीय विवाह था. हालांकि, उनके परिवार ने इस बात से इनकार किया है कि शादी को लेकर कोई आपत्ति थी.
मुख्यालय के डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ Police (डीएसपी) विनोद शंकर ने बताया कि कपिल ने हाल ही में अपना जिम नई जगह पर शिफ्ट किया था. Police अपराध के मकसद का पता लगाने के लिए जांच कर रही है.
घटना से जुड़े एक वीडियो में टोपी और मास्क पहने दो लोगों को मोटरसाइकिल पर मौके पर आते हुए देखा गया. पीछे बैठे व्यक्ति, जिसके पास एक बैकपैक था, उसने बाइक से उतरकर गोलीबारी शुरू कर दी. पहली कुछ गोलियां कपिल के सिर और शरीर के ऊपरी हिस्से में लगीं और वह गिर पड़े. हमलावर ने मोटरसाइकिल पर तेजी से भागने से पहले लगातार गोलियां चलाईं.
–
डीके/एबीएम
Skip to content