बृजभूषण शरण सिंह को बरी करने से गलत संदेश गया है : हर्षवर्द्धन सपकाल

Mumbai , 3 अगस्त . Maharashtra कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्द्धन सपकाल ने Monday को कई अहम मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में पूर्व भारतीय कुश्ती महासंघ अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को अदालत से मिली राहत, राष्ट्रमंडल खेलों में India के प्रदर्शन, सांसद पप्पू यादव पर हुए हमले, सिद्धिविनायक मंदिर में कथित चंदा चोरी के आरोपों और अभिजीत दीपके से जुड़े आरटीआई मामले पर भाजपा और केंद्र Government पर जुबानी हमला किया.

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण शरण सिंह को अदालत से बरी किए जाने के फैसले पर हर्षवर्द्धन सपकाल ने कहा कि इतने गंभीर आरोपों के बाद बृजभूषण सिंह को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए थी. देश का नाम रोशन करने वाली महिला खिलाड़ियों ने गंभीर आरोप लगाए थे. उनके बयानों को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष कार्रवाई होनी चाहिए थी. कोर्च के इस फैसले से गलत संदेश जा रहा है और ऐसा प्रतीत होता है कि सत्ता से जुड़े लोगों के खिलाफ कानून समान रूप से लागू नहीं होता. जांच प्रक्रिया पर भी सवाल उठाते हुए उन्होंने कड़े शब्दों में इसकी निंदा की.

सपकाल ने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान इस प्रकार का फैसला आने से खिलाड़ियों का मनोबल प्रभावित हो सकता है. देश के नागरिक होने के नाते वह उन महिला खिलाड़ियों से माफी मांगते हैं, जिन्होंने न्याय की उम्मीद के साथ अपनी आवाज उठाई थी. उन्होंने दावा किया कि भविष्य में यदि सत्ता परिवर्तन होता है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. उन्होंने Prime Minister Narendra Modi और केंद्र Government पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि Government ऐसे मामलों में अपनी जिम्मेदारी निभाने में विफल रही है.

पूर्व बॉक्सर विजेंद्र सिंह द्वारा राष्ट्रमंडल खेलों में India के प्रदर्शन पर राहुल गांधी की चुप्पी पर सवाल उठाए जाने के संबंध में सपकाल ने कहा कि राहुल गांधी का खेलों से गहरा जुड़ाव रहा है और वह कई बार प्रतियोगिताएं देखने भी जाते हैं. राहुल गांधी को रेसलिंग, बॉक्सिंग सहित अन्य खेलों में विशेष रुचि है और India के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों पर पूरे देश और कांग्रेस पार्टी को गर्व है. कांग्रेस ने सभी विजेता खिलाड़ियों का स्वागत और सम्मान किया है.

सांसद पप्पू यादव पर हुए हमले को लेकर पूछे गए सवाल पर हर्षवर्द्धन सपकाल ने आरोप लगाया कि यह घटना राम मंदिर से जुड़े कथित चंदा चोरी के मुद्दे से ध्यान भटकाने की कोशिश हो सकती है.

सिद्धिविनायक मंदिर में कथित चंदा चोरी के आरोपों पर सपकाल ने कहा कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच होनी चाहिए. पिछले कई महीनों से केवल बयानबाजी हो रही है, जबकि Government को तुरंत जांच कराकर सच्चाई सामने लानी चाहिए ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके.

वहीं, अभिजीत दीपके के खिलाफ दाखिल आरटीआई के सवाल पर भी Maharashtra कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा पर हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि जो भी व्यक्ति भाजपा के खिलाफ आवाज उठाता है, उसे ब्लैकमेल करने, धमकाने और उसके वित्तीय लेन-देन की जांच के जरिए दबाव बनाने का प्रयास किया जाता है. उन्होंने दावा किया कि भाजपा से जुड़े लोगों के मामलों में Government का रवैया अलग रहता है और उन पर कार्रवाई नहीं होती.