अहमदाबाद पुलिस द्वारा 276 बच्चों को भिक्षावृत्ति से निकालकर स्कूल पहुंचाया गया : हर्ष संघवी

Ahmedabad, 24 जून . Gujarat के Ahmedabad में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव के दौरान उपChief Minister हर्ष संघवी ने अनुपम प्राथमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया, जहां Ahmedabad Police द्वारा बचाए गए बच्चों का स्कूल में दाखिला कराया गया और उन्हें Government की ओर से शिक्षा से जोड़ने की पहल की गई.

इस मौके पर हर्ष संघवी ने कहा कि आज का दिन बेहद खास है, क्योंकि कई बच्चों ने शाला प्रवेश उत्सव के माध्यम से अपने जीवन की नई शुरुआत की है. उन्होंने कहा कि कुछ बच्चों के लिए यह सिर्फ स्कूल में दाखिला नहीं, बल्कि उनके जीवन का ‘दूसरा जन्म’ है.

उपChief Minister ने बताया कि Ahmedabad Police ने भिक्षावृत्ति से जुड़े 276 से अधिक बच्चों को इस जीवन से बाहर निकालकर विभिन्न स्कूलों में दाखिला दिलाने की व्यवस्था की है. इनमें 33 से अधिक ऐसे बच्चे भी शामिल हैं, जिन्होंने पहली बार स्कूल का रास्ता देखा है.

हर्ष संघवी ने कहा कि ये वे बच्चे हैं जिन्होंने कभी स्कूल की घंटी की आवाज नहीं सुनी थी. उनकी दुनिया ट्रैफिक सिग्नलों, वाहनों के शोर और Policeकर्मियों की सीटी तक सीमित थी. आज वही बच्चे स्कूल में बैठकर पढ़ाई करने का अवसर पा रहे हैं.

उन्होंने Ahmedabad Police के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि Police ने सिर्फ बच्चों को सड़कों से स्कूल तक पहुंचाने का काम नहीं किया, बल्कि उनके अभिभावकों की तरह जिम्मेदारी भी निभाई है. Policeकर्मी हर महीने स्कूल जाकर यह भी सुनिश्चित करेंगे कि बच्चे ठीक से पढ़ रहे हैं या नहीं और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी तो नहीं है.

उपChief Minister ने कहा कि जिन बच्चों के हाथों में बचपन से कटोरे थे, अब उनके हाथों में किताबें होंगी. यह बदलाव Ahmedabad Police, Ahmedabad महानगरपालिका और Gujarat Government के संयुक्त प्रयासों से संभव हुआ है.

उन्होंने कहा कि बच्चों की आंखों में अब नए सपने और आत्मविश्वास दिखाई दे रहा है. यह कोई सामान्य शाला प्रवेश उत्सव नहीं, बल्कि इन बच्चों के जीवन में एक नए अध्याय की शुरुआत है. अब उनका सफर ट्रैफिक सिग्नल से निकलकर स्कूल तक पहुंचा है और आने वाले दिनों में यही शिक्षा उनके सपनों को साकार करने का माध्यम बनेगी.

हर्ष संघवी ने इस मानवीय पहल के लिए Ahmedabad Police, महानगरपालिका और Gujarat Government के सभी अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि आज बड़ी संख्या में बच्चों ने अपने जीवन की नई शुरुआत की है, जो समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है.

पीएम