रांची में भाजपा-कांग्रेस टकराव के कारण रणक्षेत्र बना रहा हरमू रोड, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई एफआईआर

रांची, 23 जुलाई . रांची में Thursday को कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच टकराव ने हिंसक रूप ले लिया. टकराव तब शुरू हुआ, जब नीट पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस के नेता-कार्यकर्ता बड़ी संख्या में हरमू रोड स्थित भाजपा कार्यालय घेरने पहुंचे. इस दौरान दोनों ओर से एक-दूसरे को निशाना बनाते हुए पत्थरबाजी की गई और इसके साथ ही अंडे, टमाटर और बोतलें फेंकी गई.

रांची का हरमू रोड इलाका करीब दो घंटे तक रणक्षेत्र बना रहा और अब इस घटना को लेकर कांग्रेस और भाजपा, दोनों ने अरगोड़ा थाने में एक-दूसरे के नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई है. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर सुनियोजित हमला, मारपीट और जानलेवा हमले का आरोप लगाया है.

कांग्रेस की ओर से दर्ज First Information Report में भाजपा के 15 नेताओं को नामजद किया गया है, जबकि करीब 100 अज्ञात कार्यकर्ताओं को भी आरोपी बनाया गया है. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शनकारियों पर अंडे, पानी और शीशे की बोतलें, पत्थर तथा डंडों से हमला किया, जिसमें कई कांग्रेस कार्यकर्ता, पत्रकार और Policeकर्मी घायल हुए.

कांग्रेस की शिकायत में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू, भाजपा नेता प्रत्यूष सहदेव, अशोक बड़ाईक, योगेंद्र प्रताप सिंह, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज, रवि मुंडा, वरुण साहू, संजय महतो, पार्षद नीलम चौधरी, सत्यनारायण सिंह, भाजपा कार्यसमिति सदस्य रमेश सिंह और संजय जायसवाल सहित अन्य नेताओं को नामजद किया गया है.

कांग्रेस नेता बंधु तिर्की ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ता पहले से पत्थर और अन्य सामान लेकर तैयार थे तथा उन्होंने प्रदर्शनकारियों के साथ-साथ ड्यूटी पर तैनात Policeकर्मियों और मीडिया कर्मियों पर भी हमला किया.

रांची युवा महानगर कांग्रेस अध्यक्ष कुमार राजा ने दावा किया कि घटना के कई वीडियो उपलब्ध हैं और इन्हें साक्ष्य के तौर पर Police को सौंपा गया है.

वहीं, भाजपा की ओर से रांची महानगर अध्यक्ष वरुण कुमार की शिकायत पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पूर्व मंत्री बंधु तिर्की, कांग्रेस नेता कुमार राजा, उज्ज्वल प्रकाश तिवारी, शहजादा अनवर, राकेश सिन्हा, ऋषिकेश सिंह, किशोर शाहदेव, डॉ. तौसिफ, शहबाज अहमद समेत कई नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का आवेदन दिया गया है.

आरोप लगाया गया है कि कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ताओं ने लाठी, डंडा, रॉड और पत्थरों से भाजपा प्रदेश कार्यालय पर हमला किया तथा भाजपा कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला किया.

भाजपा ने आरोप लगाया है कि घटना में उसके कई कार्यकर्ता घायल हुए. शिकायत में यह भी कहा गया है कि एक कार्यकर्ता की सोने की चेन और घड़ी छीन ली गई. भाजपा ने Police को घटना का वीडियो भी उपलब्ध कराया है और आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, दंगा, मारपीट और तोड़फोड़ समेत विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की मांग की है.

नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस ने Thursday को भाजपा प्रदेश कार्यालय के घेराव का आह्वान किया था. इसके एक दिन पहले भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रांची के श्रद्धानंद रोड स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया था. इस दौरान भी दोनों से टकराव की स्थिति बनी थी.

एसएनसी/एएसएच