आईपीएल 2026: तिलक वर्मा को समझाने में हार्दिक पांड्या को चक्कर आ गया था, एमआई कप्तान ने किया खुलासा

Ahmedabad, 21 अप्रैल . आईपीएल 2026 में Monday को Narendra Modi क्रिकेट स्टेडियम में Gujarat टाइटंस (जीटी) और Mumbai इंडियंस (एमआई) बीच खेले गए मुकाबले में फैंस को तिलक वर्मा का विस्फोटक और यादगार शतक देखने को मिला. तिलक ने अपने शतक के Mumbai को जीटी पर 99 रनों से जीत दिलाई और पिछले 4 मैचों में मिले हार के क्रम को तोड़ा.

तिलक वर्मा मैच के दौरान एक समय बेहद धीमी बल्लेबाजी कर रहे थे. वह एक समय 22 गेंदों पर सिर्फ 19 रन बनाकर खेल रहे थे. इस समय ऐसा लग रहा था कि एमआई एक और हार की तरफ बढ़ रही है. तिलक वर्मा के साथ क्रीज पर कप्तान हार्दिक पांड्या मौजूद थे. हार्दिक ने तिलक को समझाया कि उन्हें कैसे खेलना है और वह क्या कर सकते हैं. इस दौरान हार्दिक तिलक पर गुस्से में नजर आए थे, जिसका वीडियो social media पर वायरल हो रहा है. हार्दिक ने मैच के बाद खुलासा किया कि उन्होंने तिलक से क्या कहा था.

हार्दिक ने कहा, “मैंने उससे कहा कि तुम बस गेंद को देखो और हिट करो, चाहे कुछ भी हो. मुझे सच में लगता है कि उसके बल्ले से जिस तरह से गेंद निकलती है वह सच में कुछ खास है. समय आ गया था कि वह कुछ करे. हां, मुझे लगता है कि कुछ बार मैं इतनी जोर से चिल्लाया कि मुझे चक्कर आ गया. ग्रुप के लिए इसकी बहुत जरूरत थी. तिलक के लिए इसकी बहुत जरूरत थी. Mumbai इंडियंस के लिए इसकी बहुत जरूरत थी. एक कप्तान के तौर पर भी, उस तरह की एनर्जी चीजों को बदल देती है.”

हार्दिक के समझाने के बाद तिलक वर्मा ने ऐसी बल्लेबाजी की जो कभी-कभार ही देखने को मिलती है. ऐसा लग रहा था कि तिलक ने कप्तान की बात को अपनी अहम पर ले लिया और फिर उसके बाद सिर्फ छक्के और चौकों में बात करने लगे. 22 पर 19 वाले तिलक 45 गेंदों पर 101 पर पहुंच गए. इस दौरान बाएं हाथ के इस युवा बल्लेबाज ने 7 छक्के और 8 चौके मारे. यह तिलक का पहला आईपीएल शतक था जो लंबे समय तक याद रहेगा.

एमआई ने तिलक की 101 रन की नाबाद पारी की बदौलत 5 विकेट पर 199 रन बनाए और जीटी को 100 रन पर समेटकर 99 रन से जीत हासिल की. तिलक प्लेयर ऑफ द मैच रहे.

पीएके