
नई दिल्ली, 25 जून . ब्रिक्स ऊर्जा मंत्रियों की बैठक के दौरान Thursday को पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी और ईरान के तेल मंत्री मोहसेन पाकनेजाद ने तेल, गैस और ऊर्जा क्षेत्र में रिश्तों को और मजबूत करने पर चर्चा की.
ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए के मुताबिक, गुरुग्राम (Haryana) में Thursday को आयोजित 11वीं ब्रिक्स ऊर्जा मंत्रियों की बैठक के दौरान पाकनेजाद ने अपने भारतीय समकक्ष से मुलाकात की. बैठक में दोनों देशों के बीच अच्छे संबंधों और सहयोग को आगे बढ़ाने की बात कही. दोनों नेताओं ने तेल और ऊर्जा क्षेत्र में मिलकर काम करने, उसे मजबूत करने और नए अवसर तलाशने के महत्व पर जोर दिया.
India में ईरान के दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पोस्ट में बताया, ”ईरान इस्लामी गणराज्य के पेट्रोलियम मंत्री मोहसेन पाकनेजाद ने Thursday को India के गुरुग्राम में आयोजित 11वीं ब्रिक्स ऊर्जा मंत्रियों की बैठक के मौके पर India के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात की. बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने तेल, गैस और ऊर्जा के क्षेत्रों में आपसी सहयोग बढ़ाने के महत्व पर जोर दिया. साथ ही, तेहरान और New Delhi के बीच ऊर्जा संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर भी चर्चा की गई.”
आईआरएनए की रिपोर्ट के अनुसार, India पहले ईरानी कच्चे तेल का एक बड़ा खरीदार रहा है, लेकिन 2019 में अमेरिका की ओर से ईरान के तेल निर्यात पर दोबारा प्रतिबंध लगाने के बाद India ने ईरान से तेल आयात रोक दिया था.
11वीं ब्रिक्स ऊर्जा मंत्रियों की बैठक 25-26 जून तक आयोजित की जा रही है. ब्रिक्स में 11 प्रमुख उभरती अर्थव्यवस्थाएं और विकासशील देश शामिल हैं. इनमें भारत, ब्राजील, चीन, मिस्र, इथियोपिया, इंडोनेशिया, ईरान, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात शामिल हैं.
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पोस्ट में कहा, “ब्रिक्स एनर्जी मिनिस्टर्स की मीटिंग के दौरान ईरान के पेट्रोलियम मिनिस्टर मोहसेन पाकनेजाद से मुलाकात हुई. हमने एनर्जी सेक्टर में सहयोग करने के मौकों को देखा. India बातचीत, पार्टनरशिप और आपसी फायदे वाले जुड़ाव के जरिए एनर्जी सिक्योरिटी बढ़ाने के लिए कमिटेड हैं.”
–
एवाई/
Skip to content