
New Delhi, 9 अगस्त . देश के अलग-अलग राज्यों में Sunday से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत हो रही है. Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में साल 2022 में शुरू हुआ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान आज राष्ट्रप्रेम और जनभागीदारी का एक व्यापक जनआंदोलन बन चुका है. इस साल 9 से 17 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जा रहा है.
राजधानी Lucknow से Chief Minister योगी आदित्यनाथ अभियान की शुरुआत करेंगे. वे Lucknow से ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत ‘तिरंगा यात्रा-युवाओं के साथ’ का शुभारंभ करेंगे. साथ ही, Chief Minister योगी ‘काकोरी ट्रेन एक्शन’ के शताब्दी समारोह में सहभाग कर अपने गौरवशाली इतिहास और वीर क्रांतिकारियों की स्मृतियों को नमन करेंगे.
उन्होंने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “हृदय में राष्ट्रभक्ति हो तो हर व्यक्ति के जीवन में समृद्धि लाना और विकास की नई ऊंचाइयों को छूना ही मुख्य ध्येय बन जाता है.”
Chief Minister योगी Sunday को ‘विकास भी, विरासत भी’ के भाव के साथ सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज और बांसी विधानसभा क्षेत्रों में 311 करोड़ रुपए से अधिक लागत की 107 लोक-कल्याणकारी परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे. इसके अलावा, सीएम योगी विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित होगा.
उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में कहा, “राष्ट्र प्रथम के मंत्र को आत्मसात करते हुए विरासत के संरक्षण, सर्वांगीण विकास और हर नागरिक के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए डबल इंजन Government पूर्ण रूप से संकल्पित है.”
Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने भी प्रदेशवासियों से खास अपील की है. उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में कहा, “तिरंगा हमारे राष्ट्र की अस्मिता, एकता और गौरव का सर्वोच्च प्रतीक है. यह प्रत्येक भारतीय के ह्रदय में देशभक्ति, कर्तव्य और राष्ट्र प्रथम की भावना को और प्रबल करती है. आप सभी प्रदेशवासियों से आग्रह है कि 9 अगस्त से 17 अगस्त तक आयोजित होने वाले ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत अपने घर, प्रतिष्ठान और संस्थान पर पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रध्वज तिरंगा अवश्य फहराएं. साथ ही, अपनी एक सेल्फी लेकर ‘हर घर तिरंगा’ वेबसाइट पर अपलोड करें और इस जनभागीदारी अभियान से जुड़कर राष्ट्र के प्रति अपने सम्मान और गौरव को अभिव्यक्त करें.”
उन्होंने कहा, “आइए, इस स्वतंत्रता पर्व पर ऐसा संकल्प लें कि Rajasthan का हर घर तिरंगे से सजे, हर हृदय India माता के लिए धड़के और हर नागरिक गर्व से कहे- ‘मेरा तिरंगा-मेरी पहचान, मेरा भारत-मेरा अभिमान.”
Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने भी प्रदेशवासियों से अपील की है कि 9 से 17 अगस्त तक आयोजित ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़कर इसे राष्ट्रभक्ति का पर्व बनाएं.
Haryana में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत राज्य स्तरीय कार्यक्रम ‘यूथ मैराथन एवं वंदे मातरम् कॉन्सर्ट’ का आयोजन किया गया है. इसमें Chief Minister नायब सिंह सैनी शामिल हुए हैं.
–
डीसीएच/
Skip to content