
Lucknow, 10 अगस्त . उत्तर प्रदेश Government ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को प्रदेश के सभी मदरसों तक पहुंचाने की तैयारी शुरू कर दी है. अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग के राज्यमंत्री दानिश अंसारी ने प्रमुख सचिव, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को सभी मदरसों में अभियान से जुड़े कार्यक्रम आयोजित कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने के निर्देश दिए हैं.
इसके तहत मदरसों में तिरंगा फहराने के साथ राष्ट्रगान, देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम और स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानियों के योगदान पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. राज्यमंत्री ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के आह्वान और Chief Minister योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चलाया जा रहा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति सम्मान, गौरव, एकता और अखंडता की भावना को मजबूत करने वाला जन अभियान है.
उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी मदरसों के छात्र-छात्राओं और युवाओं को अभियान से सक्रिय रूप से जोड़ा जाए. मदरसों में तिरंगा फहराने के साथ राष्ट्रगान और देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएं. साथ ही, स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाले महान सेनानियों के संघर्ष और बलिदान से विद्यार्थियों को अवगत कराने के लिए जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएं.
दानिश अंसारी ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के माध्यम से मदरसों में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और संवैधानिक मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना और मजबूत होगी. उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को राष्ट्रध्वज और राष्ट्र के प्रति सम्मान की भावना से जोड़ना है.
उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है. Prime Minister के आह्वान और Chief Minister के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का हर वर्ग ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ेगा और पूरे उत्साह के साथ राष्ट्र की एकता एवं अखंडता का संदेश देगा.
–
विकेटी/डीकेपी
Skip to content