
New Delhi, 27 जुलाई . Prime Minister Narendra Modi की ओर से स्वतंत्रता दिवस से पहले ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में व्यापक भागीदारी की अपील पर देश के विभिन्न राज्यों में सकारात्मक प्रतिक्रियाएं आ रही हैं.
छत्तीसगढ़ के उप Chief Minister अरुण साव ने अभियान का स्वागत करते हुए कहा, “Prime Minister Narendra Modi ने स्वतंत्रता दिवस से पहले लोगों से लगातार ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में शामिल होने की अपील की है. हर घर हमारा राष्ट्रीय ध्वज फहराए, वीर शहीदों को नमन करे, जिनकी तपस्या से हमें आजादी मिली. India दुनिया में तेजी से आगे बढ़ रहा है और आत्मनिर्भर India बन रहा है. यह अभियान देशभक्ति का भाव जगाने वाला प्रभावी माध्यम बन गया है.
उत्तर प्रदेश Government में मंत्री सुरेश खन्ना ने Prime Minister की अपील का स्वागत किया. उन्होंने कहा, “हम Prime Minister की अपील का स्वागत करते हैं. ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के माध्यम से उन्होंने देश भर के नागरिकों को देशभक्ति की भावना से प्रेरित किया है और हर भारतीय को देश के प्रति अपने कर्तव्य की याद दिलाई है. हमारा राष्ट्रीय ध्वज सर्वोच्च सम्मान का अधिकारी है. हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह पूर्ण श्रद्धा के साथ इसका सम्मान करे और गर्व के साथ इसे अपने घरों में फहराए.
शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास नकवी ने भी अभियान का समर्थन किया. उन्होंने पूर्व President डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की सादगी और देशसेवा की सराहना करते हुए कहा, “डॉ. कलाम द्वारा स्थापित उदाहरण की कोई बराबरी नहीं कर सकता. वे सूटकेस और कुछ किताबों के साथ President भवन आए और उतनी ही सादगी के साथ गए. ‘हर घर तिरंगा’ की बात करें तो हर भारतीय के दिल में तिरंगा है और वे जानते हैं कि इसका सम्मान कैसे करना है.”
मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने Prime Minister की अपील का स्वागत करते हुए नागरिकों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की.
उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को बड़े उत्साह से मनाया जाना चाहिए. सभी शैक्षणिक संस्थानों में तिरंगा फहराया जाए और लोग अपने घरों पर भी राष्ट्रीय ध्वज लगाएं. इससे मुल्क की आजादी से नई पीढ़ी रूबरू हो सकेगी.
‘हर घर तिरंगा’ अभियान इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस की पूर्व देशव्यापी स्तर पर चलाया जा रहा है, जिसमें आम नागरिकों को अपने घरों, कार्यालयों और संस्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है.
–
डीकेएम/
Skip to content