
New Delhi, 4 दिसंबर . रूसी President व्लादिमीर पुतिन दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर India पहुंच गए. Prime Minister Narendra Modi ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया.
Prime Minister मोदी ने President पुतिन के India आमगम पर खुशी जाहिर की. उन्होंने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि अपने दोस्त, रूसी President व्लादिमीर पुतिन का India में स्वागत करके बहुत खुशी हुई. Thursday की शाम और Friday को हमारी बातचीत का इंतजार है. भारत-रूस दोस्ती पुरानी और भरोसेमंद है, जिससे हमारे लोगों को बहुत फायदा हुआ है.
दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर President पुतिन का विमान लैंड हुआ. पीएम मोदी ने एयरपोर्ट पर पुतिन को गले लगाया और उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. इसके बाद दोनों राष्ट्राध्यक्ष एक ही गाड़ी से एयरपोर्ट से Prime Minister आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पहुंचे.
स्वागत समारोह के दौरान रूसी President पुतिन ने एयरपोर्ट पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी देखा और उसकी सराहना की. New Delhi में उनके स्वागत में जगह-जगह बैनर लगाए गए हैं, जो महत्वपूर्ण कूटनीतिक संबंध को दर्शाता है.
Prime Minister मोदी अपने आवास पर पुतिन के लिए डिनर की मेजबानी करेंगे, जो रूसी President द्वारा पिछले साल Prime Minister मोदी की मॉस्को यात्रा के दौरान की गई मेजबानी की याद दिलाता है.
हैदराबाद हाउस में Friday को होने वाली औपचारिक बैठक से पहले रूसी President का President भवन में औपचारिक स्वागत किया जाएगा. पुतिन, महात्मा गांधी स्मारक पर पुष्पांजलि भी अर्पित करेंगे.
रूसी सरकारी समाचार एजेंसी तास की रिपोर्ट के अनुसार, रूसी President के सहयोगी यूरी उशाकोव ने इस यात्रा से पहले President पुतिन और Prime Minister मोदी के बीच डिनर के दौरान होने वाली आगामी बैठक को ‘रूसी नेता की यात्रा के प्रमुख बिंदुओं में से एक’ बताया. इस दौरान पुतिन, Prime Minister मोदी के साथ द्विपक्षीय संबंधों और अंतरराष्ट्रीय स्थिति जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे.
उन्होंने बताया कि दोनों नेताओं के बीच बातचीत होगी. पुतिन की India यात्रा के दौरान व्यापार और आर्थिक सहयोग के प्रमुख पहलुओं पर चर्चा की जाएगी और कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे. उशाकोव के अनुसार, दोनों राष्ट्राध्यक्ष India और रूस के बीच 2030 तक आर्थिक सहयोग बढ़ाने के लिए चर्चा करेंगे.
–
डीकेपी/
Skip to content