
jaipur, 27 जुलाई . नागौर सांसद और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने एयर इंडिया की jaipur से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट के लेट होने पर नाराजगी जाहिर की और केंद्र Government पर निशाना साधा.
हनुमान बेनीवाल के अनुसार, उन्हें संसद के Lok Sabha की कार्यवाही शुरू होने से पहले सुबह 11 बजे दिल्ली पहुंचना था, ताकि वे विपक्षी सांसदों से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर सकें. हालांकि, एयर इंडिया की फ्लाइट (एआई 1834) के देर से उड़ान भरने के लिए उन्हें लगभग 1 घंटे 20 मिनट की देरी हुई. बेनीवाल ने बताया कि इस फ्लाइट को jaipur से सुबह 8:50 बजे रवाना होना था, लेकिन इसने लगभग 10:10 बजे ही उड़ान भरी.
सांसद बेनीवाल ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा, ”आज सुबह 11 बजे संसद के मानसून सत्र की कार्यवाही प्रारम्भ होने से पहले मुझे jaipur से दिल्ली पहुंचकर विपक्ष के साथी सांसदों के साथ संसदीय कार्यवाही को लेकर विशेष चर्चा करनी थी, लेकिन एयर इंडिया की jaipur-दिल्ली की उड़ान संख्या एआई 1834 निर्धारित समय के बाद अभी दिल्ली से ही jaipur के लिए उड़ान नहीं भर पाई है, जबकि jaipur से इसकी उड़ान का निर्धारित समय सुबह 08:50 का है. देश में आए दिन उड़ानों के विलंब और अव्यवस्था से लाखों यात्री परेशान हैं, लेकिन Prime Minister Narendra Modi और नागर विमानन मंत्री इस गंभीर समस्या पर मौन हैं. ऐसा प्रतीत होता है कि India Government का एयरलाइंस के संचालन और समयबद्धता पर कोई प्रभावी नियंत्रण ही नहीं बचा है.”
उन्होंने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि Government को यह समझने की आवश्यकता है कि देश की विमानन व्यवस्था में जवाबदेही सुनिश्चित करना और यात्रियों के समय का सम्मान करना केंद्र Government की जिम्मेदारी है. इससे लगातार मुंह नहीं मोड़ा जा सकता. एयर इंडिया की उड़ानों में अक्सर लेटलतीफी होती है ,लेकिन Government न तो एयर इंडिया की जवाबदेही तय करती है और न ही सुधार के प्रयास करती है.
वहीं, एयर इंडिया ने फ्लाइट देरी होने पर आरपीआई प्रमुख के पोस्ट पर जवाब दिया और लिखा, ”बेनीवाल, हम आपकी चिंता समझते हैं. आने वाले विमान के देर से पहुंचने के कारण फ्लाइट एआई 1834 में देरी हुई है. असुविधा के लिए हमें खेद है.”
–
एसके/एएस
Skip to content