सीबीएसई 10वीं में हांसी की प्रिया का जलवा, 98.2 प्रतिशत अंक के साथ बनी जिला टॉपर

चंडीगढ़, 16 अप्रैल . केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने Wednesday को 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए. सीबीएसई 10वीं की बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्रों में एक नाम Haryana के हिसार जिले के हांसी की छात्रा प्रिया का भी है.

प्रिया ने सीबीएसई 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 98.2 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे जिले में पहला रैंक हासिल कर टॉप किया है. ग्रामीण आंचल से निकलकर प्रिया ने जिले का नाम रोशन किया है. इस उपलब्धि के लिए Thursday को प्रिया का आनंद स्कूल फॉर एक्सीलेंस में एक समारोह का आयोजन कर भव्य स्वागत किया गया.

प्रिया की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे हांसी क्षेत्र में खुशी का माहौल है. मेहनत और लगन का यह परिणाम अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा बन रहा है. प्रिया ने हांसी के सभी स्कूलों के मुकाबले शानदार प्रदर्शन करते हुए यह सफलता हासिल की है.

Thursday को स्कूल पहुंचने पर शिक्षकों और विद्यार्थियों ने प्रिया का फूलमालाओं से स्वागत किया और उनकी इस शानदार उपलब्धि पर खुशी जताई. इस दौरान पूरे स्कूल में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला.

प्रिया और उनके पिता सुनील ने इस उपलब्धि पर खुशी जताई. वहीं, प्रिया ने अपनी सफलता का श्रेय निरंतर मेहनत, माता-पिता और शिक्षकों के सहयोग और समर्थन को दिया है.

प्रिया ने से बात करते हुए बताया कि वो आगे जेईई की तैयारी करेंगी.

प्रिया की इस उपलब्धि से गांव और क्षेत्र के लोगों में गर्व का माहौल है. वही, खंड शिक्षा अधिकारी सतेंद्र व स्कूल डायरेक्टर आनंद ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में छात्र आगे बढ़ रहे हैं. खासकर बेटी ने यह सफलता हासिल की है. स्कूल के आधे से ज्यादा बच्चों ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं. यह गर्व की बात है.

वहीं, स्कूल संचालक साहिल ने बताया कि बेटी ने हांसी जिले में नाम रोशन किया है. काफी खुशी हो रही है. यह सफलता एक बार फिर साबित करती है कि मेहनत और समर्पण के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है.

डीके/एबीएम