
अमरोहा, 18 जुलाई . उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने पिछली Governmentों पर निशाना साधते हुए कहा कि 2017 से पहले विकास, औद्योगिक निवेश व किसानों को गन्ना भुगतान संभव नहीं था. 2007 से 2017 के बीच Governmentों ने 29 चीनी मिलों को बंद किया था और 21 चीनी मिलों को औने-पौने दाम पर बेच दिया था. यदि वे Governmentें अभी होतीं तो अब तक यूपी का चीनी उद्योग बंद हो चुका होता.
उन्होंने कहा कि डबल इंजन की भाजपा Government 122 चीनी मिलों का संचालन कर रही है. 3.23 लाख करोड़ रुपए का गन्ना मूल्य भुगतान किया गया है. गन्ना मूल्य भी बढ़कर 400 रुपये प्रति कुंतल हो गया है. यूपी अब चीनी, गन्ना, एथेनॉल उत्पादन करने वाला नंबर-वन राज्य है.
सीएम योगी आदित्यनाथ Saturday को वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय, गजरौला में अमरोहा व धनौरा विधानसभा क्षेत्र के लिए 207 करोड़ रुपए से अधिक लागत की 43 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास करने के उपरांत जनसभा को संबोधित कर रहे थे.
उन्होंने इस अवसर पर जनपद के आध्यात्मिक इतिहास व महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला. Chief Minister ने कहा कि अमरोहा को अब कोई पिछड़ा नहीं कहेगा. इसने हस्तशिल्प व कारीगरी के माध्यम से दुनिया में अपना लोहा मनवाया है. ओडीओपी के जरिए अमरोहा के तबला व ढोलक की पहचान बनी है. यहां का किसान आम की उपज को वैश्विक बाजार में पहुंचा रहा है. मध्य गंगा नहर परियोजना भी पूरी हो रही है. गंगा एक्सप्रेसवे ने राह आसान कर दी है. 10 साल पहले कोई सोच नहीं सकता था कि अमरोहा से दिल्ली, Lucknow, प्रयागराज की दूरी कम हो पाएगी. अब अमरोहा से हरिद्वार की दूरी भी आसान बनाएंगे और किसानों को जमीन का अच्छा दाम देंगे. विकास के नए प्रतिमान पर स्थापित हो रहा अमरोहा अपनी नई पहचान बनाएगा. औद्योगिक विकास के लिए हसनपुर में बन रहा पार्क जनपद को नई ऊंचाई देगा.
सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में आगामी 50-100 वर्ष की योजना को लेकर विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया है. अब नौजवान बेरोजगार नहीं होगा, पलायन नहीं करेगा. 2017 के बाद से यूपी में सुरक्षा, सुशासन के साथ समृद्धि बरस रही है. Government तिगरी व गढ़ के लिए काम कर रही है. मां गंगा तिगरी की तरफ कुछ बढ़ रही हैं, इसलिए सिंचाई विभाग को निर्देश दिया गया है कि गंगाजी को चैनलाइज कर तिगरी व गढ़ मेले के स्वरूप को और भव्य करो, जिससे यह पश्चिमी उप्र में माघ व कुंभ मेले की तरह चमकता दिखे. सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पहले आस्था पर प्रहार होता था. कांवड़ यात्रा, दुर्गा पूजा, रामनवमी की शोभायात्रा, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर रोक लगाई जाती थी. जयश्रीराम कहने पर लाठी-डंडे चलते थे और Governmentें मौन रहती थीं लेकिन अब किसी त्योहार पर रोक नहीं है, बल्कि Government आस्था का सम्मान करते हुए हरसंभव सहयोग करती है.
मुख्यमंत्री ने जनपदवासियों से कहा कि Government जनप्रतिनिधियों के हर प्रस्ताव को धरातल पर उतार रही है. विकास कार्यों के लिए पैसे की कमी नहीं है, लेकिन इसके लिए समय, सोच, संवेदना, नीति और नीयत चाहिए. पिछली Governmentों में हर जनपद में दंगे होते थे, लोग असुरक्षित थे. हमने कहा कि सुरक्षा में सेंध लगाने वालों के लिए जेल या जहन्नुम ही जगह है. हमारी Government ने माफिया को मिट्टी में मिलाने का काम किया.
उन्होंने कहा कि यूपी अब सुरक्षा का मॉडल दे रहा है, सुरक्षा सुशासन लाती है. सुशासन निवेश और निवेश समृद्धि लेकर आता है. अब हर भर्ती में अमरोहा-धनौरा का नौजवान भी नियुक्ति पत्र पाता है, लेकिन पहले रामपुर व सैफई का सिडिंकेट नौकरियों में डकैती डालता था. अब आपकी अपनी Government है, कोई हक पर डकैती नहीं डाल सकता. 2017 में महेंद्र खड़गवंशी के प्रचार में आया था तो लोग एक मंत्री के आतंक से भयभीत थे. तब मैंने कहा था कि भाजपा Government आएगी तो ये सभी दुम दबाकर बिल में घुसकर ही खुद को सुरक्षित कर पाएंगे. अब यहां किसी का भय या आतंक नहीं.
Chief Minister ने पूर्व क्रिकेटर व पूर्व मंत्री चेतन चौहान को भी याद किया. उन्होंने कहा कि वह नौगावां सादात व जनपद में खेल, विकास को बढ़ाने के लिए समर्पित थे. एनडीए Government चौधरी चरण सिंह के सपनों को साकार कर रही है. हर तबके को बिना भेदभाव सभी योजनाओं का लाभ मिल रहा है, जबकि 2017 के पहले यह संभव नहीं था.
सीएम ने कहा कि कांग्रेस के एक Prime Minister ने अपनी लाचारगी जताते हुए कहा था कि 100 में से 85 पैसे ही नीचे जनता तक पहुंचते हैं. यह छात्रवृत्ति, किसान सम्मान निधि, गरीब के राशन, आवास, पेंशन, शौचालय का पैसा था, जिस पर सपा व कांग्रेस वाले डकैती डालते थे. अब डबल इंजन Government में गरीब को पूरी रकम सीधे उसके बैंक खाते में मिलती है.
उन्होंने कहा कि किसानों-नौजवानों के हित में Governmentें आती हैं तो हर वर्ग के विकास के लिए कार्य होता है. जहां खानदान का कब्जा हो और एक ही परिवार सभी पदों पर काबिज हो, वहां विकास नहीं हो सकता. आपने राजीव तरारा व महेंद्र सिंह खड़गवंशी जैसे अच्छे विधायकों व कंवर सिंह तंवर को सांसद चुना तो विकास कार्य हो रहे हैं.
सीएम ने कहा कि हमारे विधायक निरंतर विकास के प्रस्ताव लेकर Lucknow आते हैं. अमरोहा सदर व नौगावां सादात वाले शासन में पैरवी नहीं करते, वे जीतने के बाद रजाई तानकर सो गए. जनता ने इन दोनों क्षेत्रों में भी कमल खिलाया होता तो विकास की गति कई गुना बढ़ जाती.
–
विकेटी/एएसएच
Skip to content