
नीमच, 6 दिसंबर . Prime Minister Narendra Modi और Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव द्वारा देश-प्रदेश में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए चलाए जा रहे अभियानों को मजबूती देने की दिशा में नीमच जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है. जिला प्रशासन, नगर पालिका परिषद नीमच और कृषि विभाग द्वारा शहर के दशहरा मैदान में साप्ताहिक जैविक हाट की शुरुआत की गई.
Saturday को आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने किया. केंद्र और राज्य Government जैविक खेती को भविष्य की कृषि मानकर आगे बढ़ रही है, और नीमच जिला इस दिशा में एक आदर्श मॉडल बनने की क्षमता रखता है.
इस हाट का उद्देश्य उपभोक्ताओं को रसायन-मुक्त अनाज, फल, सब्जियां, मसाले और अन्य कृषि उत्पाद उपलब्ध कराना है. साथ ही जिले के जैविक किसानों को एक सशक्त मंच देकर उनकी आमदनी बढ़ाना भी है.
सुबह 10 बजे से नीमच के दशहरा मैदान पर शुरू हुए इस हाट में कई जैविक उत्पादकों ने भाग लिया. नीमच में शुरू हुई इस हाट में सुबह से ही लोगों की रुचि दिखी. किसी ने टमाटर खरीदे तो किसी ने आर्गेनिक गेहूं.
वहीं, प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे जैविक उत्पाद खरीदकर किसानों का उत्साह बढ़ाएं और Prime Minister-Chief Minister के ‘स्वस्थ भारत, समृद्ध किसान’ के संकल्प को मजबूत करें.
कृषि विभाग नीमच के “आत्मा” के परियोजना संचालक डॉ. यतिन मेहता ने से बताया कि यह Chief Minister मोहन यादव के मंशानुरूप और कलेक्टर नीमच के मार्गदर्शन में किया जा रहा. इसमें नगरपालिका ने भी सहयोग किया है, कृषि विभाग सहयोगी विभाग है और हमने किसानों को बुलाया है जो जैविक खेती कर रहे हैं. उन्होंने अपने उत्पाद प्रस्तुत किए हैं. यहां पर कुछ लोग सब्जियां लेकर आए हैं. इसके साथ ही ऑर्गेनिक गेहूं और मसाले भी हैं.
जैविक हाट में आए ग्राहक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि यहां अकरकरा की फसल आकर्षित कर रही थी, तो इसे देख रहे हैं. इसके मार्केट रेट काफी ज्यादा हैं, लगभग 70 हजार रुपए क्विंटल बिकता है और इसका बीज 15 सौ रुपए किलो बिकता है. हम यह बीज खरीद रहे हैं.
ग्राहक कंवरलाल अहीर ने बताया कि यहां विभिन्न प्रकार की जैविक सब्जियां हैं. गेहूं और फल जैसी चीजें उपलब्ध हैं. मैं सभी नागरिकों से अनुरोध करता हूं कि सभी लोग जैविक ही अपनाएं. आज की वर्तमान स्थिति में युवाओं को हार्ट अटैक आ रहे हैं, जो केमिकल युक्त फल या सब्जी खाते हैं. मैंने यहां से कई सब्जियां खरीदी हैं.
दुकानदार भागीरथ नागदा ने बताया कि कलेक्टर की मंशा से हम लोगों ने आज यहां जैविक हाट लगाया है. हम यहां कई सारे जैविक प्रोडक्ट लेकर आए हैं. हम कृषि विभाग और आत्मा से जुड़े हैं. खरीदार अश्वगंधा पाउडर को काफी खरीद रहे हैं.
–
एएसएच/एबीएम
Skip to content