
दावणगेरे, 15 जुलाई . कर्नाटक की दावणगेरे महिला Police ने एक स्थानीय जिम मालिक के खिलाफ 30 साल की विवाहित महिला को कथित रूप से ब्लैकमेल करने और कई बार यौन उत्पीड़न/दुष्कर्म करने के आरोप में First Information Report दर्ज की है. आरोपी की पहचान इस्माइल के रूप में हुई है, जो नितुवल्ली स्थित दुर्गाम्बिका स्कूल के पास पावर फिटनेस जिम का मालिक है.
Police में दर्ज शिकायत के अनुसार, पीड़िता पिछले डेढ़ साल से जिम जा रही थी. आरोप है कि जिम के चेंजिंग रूम में इस्माइल ने महिला की बिना अनुमति के आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीरें बना लीं.
शिकायत में कहा गया है कि पिछले तीन-चार महीनों से आरोपी इन वीडियो और तस्वीरों के जरिए महिला को धमका रहा था और यौन संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था. आरोपी कथित तौर पर वीडियो और तस्वीरों को फेसबुक और व्हाट्सऐप जैसे social media प्लेटफॉर्म पर वायरल करने की धमकी देता था. साथ ही, वह महिला और उसके पति की प्रतिष्ठा खराब करने की बात कहता था. महिला का पति स्थानीय स्तर पर प्रोफेसर बताया जा रहा है.
सामाजिक बदनामी के डर से पीड़िता ने शुरुआत में किसी को इस बारे में नहीं बताया.
शिकायत के मुताबिक, 28 मार्च की रात आरोपी ने महिला को फोन कर धमकी दी कि यदि वह जिम नहीं पहुंची तो वह तस्वीरें लेकर उसके घर आ जाएगा और परिवार के सामने उन्हें दिखा देगा.
डर के कारण महिला रात करीब 11 बजे जिम पहुंची. आरोप है कि वहां आरोपी ने उसकी मजबूरी का फायदा उठाते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद उसने महिला और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी, ताकि वह किसी को घटना के बारे में न बताए.
आखिरकार पीड़िता ने पूरी घटना अपने पति को बताई. इसके बाद 15 जुलाई को Police में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई.
महिला की लिखित शिकायत के आधार पर दावणगेरे महिला Police ने अपराध संख्या 97/2026 दर्ज किया है. मामला भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की कई धाराओं के तहत दर्ज किया गया है. Police निरीक्षक मंजप्पा कुप्पेलुरु की निगरानी में मामले की जांच जारी है. Police ने कहा कि साक्ष्य जुटाने के लिए जल्द ही घटनास्थल का निरीक्षण किया जाएगा.
–
एएमटी/डीकेपी
Skip to content