
हांसी, 11 जून . Haryana के हांसी में Thursday सुबह एक जिम संचालक की हत्या से सनसनी फैल गई. हमलावरों ने जिम संचालक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई थीं. इस दौरान, एक अन्य युवती भी गोलीबारी में घायल हुई है.
जानकारी सामने आई कि हांसी के फव्वारा चौक के पास Thursday सुबह करीब 5:30 बजे बाइक सवार हमलावरों ने जिम संचालक पर अंधाधुंध फायरिंग की. हमलावरों ने 5 सेकेंड के भीतर करीब 10 राउंड फायर किए, जिनमें कई गोलियां जिम संचालक की पीठ और सिर में लगीं. गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
घटना के समय जिम संचालक चौक के पास दुकानों के रैंप पर युवक-युवतियों को सुबह की एक्सरसाइज करवा रहा था. इसी दौरान हेलमेट पहने बाइक सवार बदमाश वहां पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग कर फरार हो गए.
फायरिंग के दौरान वार्म-अप कर रही शिखा नाम की युवती छर्रे लगने से घायल हो गई. उसे उपचार के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है.
वारदात का cctv फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हमलावरों की पूरी गतिविधि कैद होने की बात सामने आई है. तस्वीरों में देखा गया कि बाइक सवार दोनों युवकों अपने मुंह ढक रखे थे. एक ने हेलमेट पहना था और दूसरे ने कपड़े के मुंह को बांध रखा था. कोई कुछ समय पाता, तब तक बाइक पर पीछे बैठे युवक ने नीचे उतरकर जिम संचालक पर गोलियां बरसा दीं.
वीडियो में फायरिंग के दौरान अन्य लोगों को वहां से भागते हुए देखा गया, जबकि आरोपी हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद आसानी से फरार हो गए. बाद में सूचना मिलने पर Police मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू की. मामले की गंभीरता को देखते हुए सीआईए और फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है.
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जिम संचालक की कुछ दिन पहले ही लव मैरिज हुई थी. Police सभी संभावित एंगल से जांच कर रही है और cctv फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान के प्रयास जारी हैं. हत्याकांड के बाद शहर में दहशत का माहौल है.
–
डीसीएच/
Skip to content