ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात, चुनाव प्रबंधन पर हुई चर्चा

New Delhi, 21 जुलाई . India के मुख्य चुनाव आयुक्त और अंतरराष्ट्रीय आईडीईए के सदस्य देशों की परिषद के चेयरमैन ज्ञानेश कुमार ने Tuesday को India में ब्राजील के राजदूत केनेथ फेलिक्स हैजिंस्की दा नोब्रेगा से मुलाकात की. इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया (ईसीआई) ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी.

ईसीआई ने ‘एक्स’ पर ज्ञानेश कुमार और केनेथ फेलिक्स हैजिंस्की दा नोब्रेगा की मुलाकात की तस्वीरें साझा की. चुनाव आयोग ने कहा कि New Delhi स्थित निर्वाचन सदन में मुख्य चुनाव आयुक्त और अंतरराष्ट्रीय आईडीईए के सदस्य देशों की परिषद के चेयरमैन ज्ञानेश कुमार ने India में ब्राजील के राजदूत केनेथ फेलिक्स हैजिंस्की दा नोब्रेगा से भेंट की.

इस दौरान, उन्होंने आईआईसीडीईएम, 2026 के दौरान तय किए गए एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया. वे चुनाव प्रबंधन को मजबूत करने और चुनाव कर्मचारियों के प्रशिक्षण के क्षेत्र में और सहयोग करने पर भी सहमत हुए.

बता दें कि एक दिन पहले ज्ञानेश कुमार ने Monday को India में बेनिन के राजदूत एरिक जीन-मैरी जिंसौ के साथ चुनाव प्रबंधन और चुनाव कर्मचारियों के प्रशिक्षण में सहयोग के मुद्दों पर चर्चा की.

चुनाव आयोग ने social media पर बैठक की तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त और इंटरनेशनल आईडीईए के सदस्य देशों की परिषद के चेयरमैन ज्ञानेश कुमार ने New Delhi के निर्वाचन सदन में India में बेनिन के राजदूत एरिक जीन-मैरी जिंसौ से मुलाकात की.

कहा गया कि चर्चा के दौरान उन्होंने 2026 के द्वितीय विश्व चुनाव विकास सम्मेलन (आईआईसीडीईएम) के दौरान निर्धारित एजेंडा को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया. उन्होंने चुनाव प्रबंधन को मजबूत करने और चुनाव कर्मचारियों के प्रशिक्षण में और अधिक सहयोग करने पर भी सहमति व्यक्त की.

इससे पहले, वर्ष 2026 के लिए अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र और चुनावी सहायता संस्थान (इंटरनेशनल आईडीईए) के सदस्य देशों की परिषद की अध्यक्षता औपचारिक रूप से स्वीकार करते हुए ज्ञानेश कुमार ने India की लंबी लोकतांत्रिक विरासत पर जोर दिया. उन्होंने पारदर्शी और विश्वसनीय चुनाव कराने में भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) के दशकों के अनुभव को भी उजागर किया.

डीकेपी/