एशियाई खेलों में गुजरात के रिकॉर्ड 9 खिलाड़ी भारत का करेंगे प्रतिनिधित्व

गांधीनगर, 27 जुलाई . Gujarat का खेलकूद का ग्राफ बहुत तेजी से ऊपर जा रहा है. वर्ष 2014 में आयोजित 17वें एशियाई खेलों (एशियन गेम्स) में Gujarat से केवल तीन खिलाड़ियों ने देश का प्रतिनिधित्व किया था, परंतु आज राज्य ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 के दौरान आयोजित होने वाले आगामी 20वें एशियाई खेलों के लिए Gujarat से 9 सदस्यों की एक मजबूत टुकड़ी और एक हाई-वैल्यू रिजर्व खिलाड़ी का चयन हुआ है. Gujarat के लिए वास्तव में यह एक गौरव का क्षण है.

एशियन गेम्स जैसी महत्वपूर्ण प्रतियोगिता में Gujarat से इतनी बड़ी संख्या में खिलाड़ियों का चयन दर्शाता है कि खेलकूद के क्षेत्र में Prime Minister Narendra Modi ने जो नींव डाली थी, वह मजबूत है और उसके फल अब मिल रहे हैं. इतना ही नहीं, Gujarat अब केवल क्रिकेट-प्रेमी राज्य न रहकर मल्टी-स्पोर्ट्स (विभिन्न खेलों) का पावरहाउस बन गया है. India का प्रतिनिधित्व करने के लिए चयनित Gujarat के खिलाड़ियों में विभिन्न खेलों के अनुभवी चैंपियनों तथा उत्साही युवा प्रतिभाओं का शानदार मिश्रण देखने को मिलता है.

चयनित खिलाड़ी विभिन्न खेल क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हैं, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय खेलों में Gujarat के बढ़ते योगदान को दर्शाता है. राज्य की इस टुकड़ी में शूटर इलावेनिल वलारिवन, टेबल टेनिस खिलाड़ी हरमीत देसाई, मानव ठक्कर एवं मानुष शाह, सॉफ्ट टेनिस खिलाड़ी अनिकेत पटेल, तैराक आर्यन नेहरा, टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना और वैदेही चौधरी तथा स्प्रिंटर (धाविका) देवयानी झाला शामिल हैं. टेनिस खिलाड़ी जील देसाई का चयन रिजर्व खिलाड़ी के रूप में किया गया है.

खेलकूद के क्षेत्र में यह तेजी रातों-रात नहीं आई है; यह दीर्घकालीन रणनीति का उत्कृष्ट परिणाम है. Prime Minister मोदी ने Gujarat के Chief Minister के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान ‘शक्तिदूत योजना’ जैसी योजनाएँ लागू कर आधारभूत कार्य किया. स्थानीय स्तर से खेल प्रतिभाएं Gujarat को मिलीं, और अब वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमक रही हैं. इस विरासत को आगे बढ़ाते हुए वर्तमान Government ने भी इस गति को बनाए रखा है.

उपChief Minister हर्ष संघवी ने कहा, “Chief Minister भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में Gujarat विश्व स्तरीय खेल संस्कृति के निर्माण पर पूरा ध्यान केंद्रित कर रहा है. हम केवल खिलाड़ियों को प्रशिक्षण ही नहीं दे रहे हैं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने के लिए पूरा एक इकोसिस्टम (ढांचा) तैयार कर रहे हैं.”

हर्ष संघवी ने कहा कि वर्ष 2030 में Gujarat राष्ट्रमंडल खेलों (कॉमनवेल्थ गेम्स) की मेजबानी करेगा. इसके लिए विश्वस्तरीय स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने हेतु युद्धस्तर पर तैयारियां चल रही हैं.

पिछले एक दशक में Gujarat ने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स में अपना प्रतिनिधित्व लगातार बढ़ाया है. अब सभी की नजर आगामी महीनों में आयोजित होने वाले एशियाई खेलों में भाग लेने वाले Gujarat के खिलाड़ियों पर रहेगी.

एसके/