गुजरात: अहमदाबाद में 1.82 करोड़ रुपए मूल्य के एम्बरग्रीस के साथ तीन गिरफ्तार

Ahmedabad, 1 जुलाई . वार्षिक रथ यात्रा से पहले स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) जोन-7 द्वारा की गई कार्रवाई में Ahmedabad के सरखेज इलाके से 1.823 किलोग्राम एम्बरग्रीस (जिसे व्हेल की उल्टी के नाम से भी जाना जाता है) के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिसकी कीमत 1.82 करोड़ रुपए से अधिक है.

यह अभियान शहर की Police द्वारा वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के तहत संरक्षित वन्यजीव प्रजातियों के उत्पादों के अवैध व्यापार, भंडारण और परिवहन पर निगरानी तेज करने के बाद चलाया गया.

गश्त के दौरान प्राप्त विशिष्ट सूचना के आधार पर, Police सब-इंस्पेक्टर एचडी वाघेला के नेतृत्व में एलसीबी जोन-7 की एक टीम ने सरखेज इलाके में एसपी रिंग रोड पर सनाथल पुल के पास तीन लोगों को रोका.

Police ने 1.823 किलोग्राम एम्बरग्रीस बरामद किया, जिसकी अनुमानित कीमत 1,82,30,000 रुपए है, साथ ही 5,000 रुपए का एक मोबाइल फोन भी बरामद किया. जब्त की गई संपत्ति का कुल मूल्य 1,82,35,000 रुपए आंका गया है.

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान सुरेंद्रनगर जिले के लिंबडी निवासी 27 वर्षीय विश्वराजसिंह चुडासमा, लिंबडी निवासी 24 वर्षीय दर्शन सभाद और Ahmedabad जिले के चांगोदर निवासी 25 वर्षीय वीरपालसिंह राठौड़ के रूप में हुई है.

Police उपायुक्त (जोन-7) शिवम वर्मा ने बताया कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ लक्षित कार्य योजना के तहत ये गिरफ्तारियां की गई हैं.

वर्मा ने कहा कि Ahmedabad नगर Police आयुक्त जीएस मलिक के मार्गदर्शन में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए एक कार्य योजना तैयार की गई थी. इसी योजना के तहत, एलसीबी जोन-7 को सूचना मिली कि तीन व्यक्ति सरखेज Police थाना क्षेत्र में अंबरग्री बेच रहे हैं. वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत अंबरग्री का कब्जा और बिक्री अवैध है; इसलिए, छापेमारी की गई और तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया.

उन्होंने बताया कि जब्त की गई सामग्री का वजन 1.823 किलोग्राम है और इसका अनुमानित बाजार मूल्य एक करोड़ रुपए से अधिक है.

एमएस/