
New Delhi, 26 जुलाई . Gujarat में अमरेली साइबर क्राइम Police ने Police और बैंकिंग सिस्टम के साथ मिलकर कुछ ही हफ्तों में सिडनी में रहने वाले एक भारतीय नागरिक से जुड़े साइबर धोखाधड़ी के मामले को सुलझाया और 11 लाख रुपए बरामद किए.
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में रहने वाले भारतीय नागरिक सौरभ जॉली को उनके पैसे वापस मिल गए. उन्होंने जून में अमरेली Police से ईमेल के जरिए संपर्क किया था, क्योंकि उन्होंने सोना खरीदने के लिए पेमेंट किया था, लेकिन उन्हें सोना कभी नहीं मिला.
अमरेली के Police अधीक्षक संजय खरात के अनुसार, मूल रूप से New Delhi के रहने वाले जॉली ने अप्रैल में सोना खरीदने के लिए अमरेली के एक व्यक्ति को 11 लाख रुपए ट्रांसफर किए थे.
पेमेंट करने के बावजूद उन्हें सोना नहीं मिला और विदेश में होने के कारण उन्हें यह पक्का नहीं था कि उनकी शिकायत का जल्द समाधान हो पाएगा या नहीं.
खरात ने कहा, “जैसे ही हमें ईमेल से उनकी शिकायत मिली, हमने तुरंत जांच शुरू की और उन्हें पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया. हमारी साइबर क्राइम टीम ने संबंधित बैंक के साथ तालमेल बैठाया, मामले पर लगातार नजर रखी और जांच के दौरान शिकायतकर्ता को जानकारी देती रही.”
जांच के बाद11 लाख रुपए वापस मिल गए, जो जॉली के बैंक खाते में जमा कर दिए गए.
अमरेली साइबर क्राइम Police के इंस्पेक्टर कमलेश खटाना ने बताया कि पैसे पाने वाला व्यक्ति अमरेली का रहने वाला था, इसलिए ऑस्ट्रेलिया में होने के बावजूद जॉली ने जिला Police से संपर्क किया.
खटाना ने कहा, “शिकायत मिलने के बाद हमने मामले पर कार्रवाई की और पैसे पाने वाले से पैसे वापस करने को कहा. आखिरकार उसने जुलाई में पूरी रकम वापस कर दी.”
जॉली ने Police अधीक्षक को लिखे एक पत्र में मामले को संभालने के लिए Police का धन्यवाद किया.
उन्होंने कहा, “हजारों किलोमीटर दूर होने के बावजूद मुझे कभी ऐसा नहीं लगा कि मैं जांच से अलग-थलग हूं. टीम की तेजी से बातचीत, मेरे सवालों के जवाब देने में धैर्य और व्यवस्थित तरीके से काम करने से मेरा भरोसा बढ़ा.”
उन्होंने यह भी कहा कि इस अनुभव ने Policeिंग सिस्टम में उनका भरोसा मजबूत किया और अमरेली साइबर क्राइम टीम के काम को इस बात का उदाहरण बताया कि कैसे तेजी से और पूरी लगन से की गई Policeिंग साइबर धोखाधड़ी की बढ़ती चुनौती से निपटने के साथ-साथ जनता का भरोसा बहाल करने में मदद कर सकती है.
यह मामला ऐसे समय में सामने आया है जब Gujarat Police को उपChief Minister हर्ष संघवी ने धोखाधड़ी के पीड़ितों को तुरंत मदद देने और उनकी मेहनत की कमाई को वापस पाने और सुरक्षित करने के लिए हर संभव कोशिश करने का निर्देश दिया है.
–
डीकेएम/
Skip to content