
Mumbai /सूरत, 25 जून . Police ने Mumbai स्थित एक इवेंट मैनेजमेंट एग्जीक्यूटिव को सूरत के एक व्यवसायी से 1.41 करोड़ रुपए की ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. आरोप है कि शख्स ने पीड़ित से गायक अरिजीत सिंह, कॉमेडियन कपिल शर्मा और Actress-डांसर नोरा फतेही के लाइव परफॉर्मेंस आयोजित करवाने का झूठा वादा किया था और उसकी एवज में रकम वसूली थी.
यह मामला सूरत के मोटा वराछा इलाके में स्थित शुभआरंभ एंटरटेनमेंट के मालिक 28 वर्षीय अभिषेक बोर्दा की शिकायत से जुड़ा है. बोर्दा ने आरोप लगाया है कि उन्हें और उनके बिजनेस पार्टनर नंदीश जादिफिया से शहर में हाई-प्रोफाइल सेलिब्रिटी इवेंट्स आयोजित करवाने का आश्वासन देकर कई बार रकम वसूली गई.
शिकायत के अनुसार, बोर्दा 2024 में Mumbai स्थित बेस 52 एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अनिंदा नेताई सील और रिद्धि सिद्धि मोशन पिक्चर प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अनंतकुमार शिवनाथ गुप्ता के संपर्क में आए.
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि इन दोनों ने खुद को मनोरंजन उद्योग के प्रभावशाली व्यक्ति और Bollywood की प्रमुख हस्तियों से सीधी पहुंच रखने वाले व्यक्ति के रूप में पेश किया.
Police ने बताया कि आरोपियों ने कथित तौर पर अपनी विश्वसनीयता साबित करने और आयोजकों को यह विश्वास दिलाने के लिए कि उनके पास अरिजीत सिंह का लाइव कॉन्सर्ट आयोजित करने के लिए आवश्यक संपर्क हैं, प्रसिद्ध हस्तियों के साथ अपनी तस्वीरें दिखाईं.
इन आश्वासनों के बाद, बोर्दा ने कथित तौर पर 11 लाख रुपए की प्रारंभिक सांकेतिक राशि का भुगतान किया और संबंधित पक्षों के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए.
जांचकर्ताओं ने बताया कि बाद में आयोजकों को सूचित किया गया कि अरिजीत सिंह का कॉन्सर्ट आयोजित नहीं किया जा सकेगा.
आरोपियों ने कथित तौर पर कपिल शर्मा और नोरा फतेही के कॉन्सर्ट का प्रस्ताव रखा और कलाकारों की फीस, यात्रा, कार्यक्रम स्थल निरीक्षण और आवास, जिसमें सूरत के एक पांच सितारा होटल में ठहरना भी शामिल था, के लिए धन जुटाना जारी रखा.
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि इस सौदे के दौरान कुल 1,43,12,422 रुपए विभिन्न बैंक खातों में स्थानांतरित किए गए. जब कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं हुआ, तो उन्होंने धन वापसी की मांग की.
शिकायत के अनुसार, आरोपी ने सुरक्षा चेक जारी किए, लेकिन केवल 1.15 लाख रुपए ही वापस किए गए. शेष राशि का भुगतान नहीं हुआ, और कथित तौर पर भुगतान के लिए जारी किए गए चेक बाउंस हो गए.
Police उपायुक्त (जोन-5) लखधीर सिंह जाला ने कहा कि प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि मशहूर हस्तियों के प्रदर्शन के वादे एक धोखाधड़ी योजना का हिस्सा थे.
जाला ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह पाया गया कि आरोपी ने शिकायतकर्ता को अरिजीत सिंह के लाइव कॉन्सर्ट का वादा किया था. बाद में, उसने नोरा फतेही और कपिल शर्मा के लाइव शो आयोजित करने की भी पेशकश की. हालांकि, ये सभी दावे एक धोखाधड़ी योजना का हिस्सा प्रतीत होते हैं.
उन्होंने आगे कहा कि जांचकर्ताओं को आरोपी और उन मशहूर हस्तियों के बीच कोई व्यावसायिक संबंध नहीं मिला, जिनके नामों का इस्तेमाल बातचीत के दौरान किया गया था.
Police ने यह भी बताया कि कार्यक्रम आयोजकों को दिखाई गई तस्वीरें किसी व्यावसायिक संबंध के सबूत के बजाय आम सेल्फी और मशहूर हस्तियों के साथ ली गई तस्वीरें प्रतीत होती हैं.
उत्रान Police स्टेशन में शिकायत दर्ज होने के बाद, आरोपी और लेन-देन से जुड़ी मनोरंजन कंपनियों के निदेशकों के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात सहित कई आरोपों में मामला दर्ज किया गया.
Police ने बाद में सील को Mumbai के अंधेरी में ढूंढकर गिरफ्तार कर लिया. जाला ने बताया कि जांच के आधार पर आरोपी को Mumbai के अंधेरी से पकड़ा गया. उससे पूछताछ और मामले की आगे की जांच जारी है.
Police कथित धोखाधड़ी की पूरी जानकारी जुटाने के लिए पक्षों के बीच हुए वित्तीय लेन-देन, समझौतों और संचार की जांच कर रही है.
–
एमएस/
Skip to content