गुजरात: गांधीनगर में उभरते खिलाड़ियों से मिले उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी, बोले- हर खिलाड़ी के चेहरे पर दिखता है आत्मविश्वास

गांधीनगर, 21 जुलाई . Gujarat के उपChief Minister हर्ष संघवी ने Tuesday को राज्य के उभरते हुए चैंपियंस और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों से मुलाकात की. इस दौरान संघवी ने खिलाड़ियों के खेल, करियर, निजी जीवन और पेशेवर चुनौतियों से जुड़े सवालों के जवाब दिए और उनके अनुभवों को प्रेरणादायक बताया.

उपChief Minister ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इस मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में India खेलों के क्षेत्र में जिस गति और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है, उसका प्रभाव खिलाड़ियों के चेहरे पर साफ नजर आता है.

हर्ष संघवी ने लिखा, “आज (Tuesday ) गांधीनगर में Gujarat के उभरते हुए चैंपियंस और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के साथ संवाद करने का अवसर मिला. माननीय Prime Minister Narendra Modi जी के नेतृत्व में India जिस गति और विश्वास के साथ खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है, उसका आत्मविश्वास हर खिलाड़ी के चेहरे पर साफ दिखाई देता है. Chief Minister भूपेंद्र पटेल के मार्गदर्शन में Gujarat से लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के चैंपियंस तैयार हो रहे हैं. ऐसे खिलाड़ियों से मिलना और उनसे खुलकर बातचीत करना अत्यंत प्रेरणादायक अनुभव रहा.”

उपChief Minister हर्ष संघवी ने कहा कि इस संवाद में जहां खिलाड़ियों को उनके अनुभवों से सीखने का अवसर मिला, वहीं उन्हें भी खिलाड़ियों के विचारों और संघर्षों को समझने का मौका मिला. उन्होंने इस मुलाकात को ऊर्जा, प्रेरणा और सकारात्मक सोच से भरपूर एक यादगार शाम बताया.

उन्होंने लिखा, “खिलाड़ियों ने खेल, करियर, व्यक्तिगत जीवन और प्रोफेशनल चुनौतियों से जुड़े अनेक सार्थक प्रश्न पूछे. हर प्रश्न के पीछे एक संघर्ष, एक सपना और एक प्रेरक कहानी छिपी थी. इस संवाद में जितना उन्हें अपने अनुभव साझा करने का अवसर मिला, उतना ही मुझे भी उनसे बहुत कुछ सीखने और समझने का अवसर मिला. यह केवल एक संवाद नहीं, बल्कि ऊर्जा, प्रेरणा और सकारात्मक सोच से भरी एक यादगार शाम रही.”

आरएसजी