
Ahmedabad, 28 जुलाई . Gujarat India का एक प्रमुख आर्थिक और औद्योगिक केंद्र ही नहीं है, बल्कि आज देश के एक्सपोर्ट सेक्टर का ग्रोथ इंजन भी बन गया है. दरअसल, India ने फाइनेंशियल ईयर 2025-26 में 863 अरब डॉलर का रिकॉर्ड एक्सपोर्ट किया है और इसमें 110 अरब डॉलर की हिस्सेदारी के साथ Gujarat सभी राज्यों में नंबर वन है. इंजीनियरिंग प्रोडक्ट्स, पेट्रोलियम उत्पाद, केमिकल्स, फार्मास्यूटिकल्स, ऑटोमोबाइल, जेम्स एंड ज्वेलरी और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे सेक्टर्स ने Gujarat के एक्सपोर्ट को मजबूती प्रदान की है.
बिजनेस जगत से जुड़े लोगों के मुताबिक, Chief Minister भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में Government द्वारा लागू की गई औद्योगिक, मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट सेक्टर से जुड़ी नीतियों की वजह से निर्यात में Gujarat का योगदान लगातार बढ़ रहा है.
राजकोट इंजीनियरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र पंचानी ने न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा कि पिछले कुछ वर्षों में India के साथ Gujarat ने भी एक्सपोर्ट में अग्रणी भूमिका निभाई है, क्योंकि राज्य की अलग-अलग नीतियां, जैसे Gujarat की इंडस्ट्रियल पॉलिसी, पहले नंबर पर रही हैं और हाल ही में जो नई पॉलिसी आई है, वह India में आने वाली पहली ऐसी पॉलिसी है.
इंड्स्ट्री एक्सपर्ट्स के अनुसार, Gujarat को एक्सपोर्ट सेक्टर में अव्वल बनाने में कम लॉजिस्टिक कॉस्ट और बेहतरीन ट्रांसपोर्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर की भी बेहद महत्वपूर्ण भूमिका है. देश के अग्रणी और अत्याधुनिक बंदरगाह Gujarat में है, साथ ही राज्य में कई स्पेशल इकोनॉमिक जोन (एसईजेड) भी स्थापित हैं, जो एक्सपोर्ट ग्रोथ के एक बड़े हब के तौर पर उभरे हैं.
वहीं, सीआईआई के पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने से कहा कि Gujarat अब पारंपरिक सेक्टरों से आगे निकलकर सेमीकंडक्टर और फाइनेंशियल एक्सपोर्ट जैसे न्यू एज सेक्टरों की ओर भी मजबूती से कदम बढ़ा रहा है. राज्य में सेमीकंडक्टर और हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में व्यापक स्तर पर इन्वेस्टमेंट हो रहा है, साथ ही Gujarat ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग व इंडस्ट्री मैप पर भी अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज करा रहा है. इससे आने वाले वर्षों में Gujarat की एक्सपोर्ट कैपेसिटी में और ज्यादा वृद्धि की संभावना है.
विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी), Ahmedabad के ज्वाइंट डायरेक्टर राहुल सिंह ने न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा कि मजबूत पोर्ट सिस्टम, डेवलप्ड इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर, एक्सपोर्ट-ओरिएंटेड नीतियों और ग्लोबल मार्केट के साथ सशक्त कनेक्टिविटी की वजह से Gujarat आज जहां देश का सबसे बड़ा एक्सपोर्ट करने वाला राज्य बन गया है, वहीं ‘मेक इन इंडिया’, ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘विकसित India 2047’ के विजन को साकार करने में भी अपनी अहम भूमिका निभा रहा है.
–
डीबीपी
Skip to content