
गांधीनगर, 11 जून . Gujarat में मई में हेलमेट को लेकर चलाए गए अभियान के दौरान 1.88 लाख से अधिक वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई और करीब 5.21 करोड़ रुपए का जुर्माना वसूला गया.
यह विशेष ‘हेलमेट ड्राइव’ 1 मई से 31 मई तक राज्य के सभी हिस्सों में उपChief Minister हर्ष संघवी के निर्देश पर चलाया गया था. इसका उद्देश्य सड़क सुरक्षा को बढ़ाना, सड़क हादसों में होने वाली मौतों को कम करना और ट्रैफिक नियमों का पालन सुनिश्चित करना था.
इस अभियान का एक महत्वपूर्ण पहलू सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ भी की गई कार्रवाई रही. ट्रैफिक Police को सरकारी दफ्तरों के प्रवेश द्वारों पर तैनात किया गया था, जिसके दौरान हेलमेट नियमों का उल्लंघन करने वाले 5,123 सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई.
इन कर्मचारियों और अधिकारियों से कुल 16.58 लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया. Police महानिदेशक जी.एस. मलिक ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना है.
उन्होंने कहा कि Gujarat Police का लक्ष्य हर नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करना है. वाहन चालकों और पीछे बैठने वालों को हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग सिर्फ Police के डर या जुर्माने से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपने परिवार की सुरक्षा के लिए करना चाहिए.
डीजीपी ने कहा कि सड़क सुरक्षा सभी की साझा जिम्मेदारी है और लोगों से ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की.
उन्होंने यह भी बताया कि कई सड़क हादसों की जांच में यह पाया गया है कि हेलमेट पहनने से गंभीर दुर्घटनाओं में भी लोगों की जान बच गई.
उन्होंने कहा कि कई मामलों में परिवारों को बाद में यह अफसोस हुआ कि अगर बुनियादी सुरक्षा उपाय अपनाए गए होते तो जान बच सकती थी.
Police प्रमुख ने यह भी बताया कि कुछ अभियानों में जागरूकता के तहत Police ने नियम तोड़ने वालों को गुलाब या हेलमेट देकर उन्हें सुरक्षा का महत्व समझाया.
अधिकारियों ने कहा कि यह अभियान इस बात को मजबूत करता है कि ट्रैफिक नियम सभी पर समान रूप से लागू होते हैं, चाहे वह आम नागरिक हों या सरकारी कर्मचारी.
–
एएमटी/डीएससी
Skip to content