
रांची, 21 जून . अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर Sunday को Jharkhand लोक भवन के बिरसा मंडप में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में Jharkhand के Governor संतोष कुमार गंगवार की उपस्थिति में लोक भवन परिवार के सदस्यों, अधिकारियों, कर्मचारियों और स्कूली बच्चों सहित कुल 253 लोगों ने योगाभ्यास किया.
इस अवसर पर Governor ने कहा कि योग India की ऐसी अमूल्य धरोहर है, जिसने पूरी दुनिया को स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने का मार्ग दिखाया है. उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने वाली जीवन-पद्धति है, जो व्यक्ति को आत्म-अनुशासन, सकारात्मक सोच और मानसिक शांति प्रदान करती है.
Governor ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi की पहल के बाद वर्ष 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया था. यह India की सांस्कृतिक विरासत और मानव कल्याण के प्रति उसकी प्रतिबद्धता की वैश्विक स्वीकृति है. उन्होंने कहा कि आज योग विश्वभर में स्वस्थ जीवनशैली और वैश्विक कल्याण का प्रभावी माध्यम बन चुका है.
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जब दुनिया तनाव, असंतुलित जीवनशैली और विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों का सामना कर रही है, तब योग एक सरल, प्रभावी और प्राकृतिक समाधान के रूप में उभरा है. कोरोना महामारी के दौरान भी योग ने लोगों की शारीरिक और मानसिक सेहत को बेहतर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों की भागीदारी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए Governor ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए योग एकाग्रता, अनुशासन, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास का मजबूत आधार है. नियमित योगाभ्यास से धैर्य, संतुलन और सकारात्मक सोच विकसित होती है, जो जीवन की चुनौतियों का सामना करने में मदद करती है.
Governor ने लोगों से योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित नहीं रखने बल्कि इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति, स्वस्थ परिवार और स्वस्थ समाज ही विकसित India की मजबूत नींव बन सकते हैं. साथ ही उन्होंने योग को जन-जन तक पहुंचाने और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति व्यापक जागरुकता फैलाने का आह्वान किया. ट
–
एसएनसी/पीएम
Skip to content