
ग्रेटर नोएडा, 6 जून . ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित राधा स्काई गार्डन सोसायटी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक 21 वर्षीय युवक ने अपनी मां पर चाकू से हमला करने के बाद पांचवीं मंजिल से छलांग लगा दी. गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
घटना के बाद सोसायटी में हड़कंप मच गया और मौके पर पहुंची Police ने जांच शुरू कर दी है. Police से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान सागर यादव (21 वर्ष) के रूप में हुई है. वह अपने माता-पिता और छोटे भाई के साथ थाना बिसरख क्षेत्र स्थित राधा स्काई गार्डन सोसायटी के टावर-1 के फ्लैट नंबर 1804 में रहता था. मूल रूप से सागर यादव बिसरख थाना क्षेत्र के ग्राम पतवाड़ी का निवासी था.
बताया गया है कि 5 जून 2026 को Police को सूचना मिली कि सोसायटी की पांचवीं मंजिल से एक युवक नीचे गिर गया है. सूचना मिलते ही थाना बिसरख Police मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. प्रारंभिक जांच में परिजनों ने Police को बताया कि सागर मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं था और उसका इलाज भी चल रहा था.
Police के अनुसार घटना से पहले किसी बात को लेकर सागर और उसकी मां के बीच कहासुनी हो गई थी. विवाद बढ़ने पर उसने कथित रूप से अपनी मां पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उन्हें मामूली चोटें आईं. इसके बाद सागर अपने फ्लैट से नीचे आया और पांचवीं मंजिल से छलांग लगा दी.
घटना के तुरंत बाद परिजन और सोसायटी के लोग घायल युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं घायल मां का उपचार कराया गया और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. थाना बिसरख Police ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
Police अधिकारियों का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
–
पीकेटी/एएस
Skip to content