ग्रेटर नोएडा: दोपहिया वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार, आठ बाइकें बरामद

ग्रेटर नोएडा, 18 जुलाई . गौतमबुद्ध नगर Police को वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में सफलता हाथ लगी है. थाना बिसरख Police ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है.

Police ने आरोपियों के कब्जे और उनकी निशानदेही पर चोरी की आठ मोटरसाइकिलें तथा एक अवैध चाकू बरामद किया है.

Police के मुताबिक, आरोपी नोएडा, ग्रेटर नोएडा के अलावा दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न क्षेत्रों से मोटरसाइकिल चोरी कर उन्हें ठिकाने लगाने का काम करते थे. 18 जुलाई को थाना बिसरख Police ने मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर विशेष अभियान चलाया. इस दौरान गौर सिटी-2 स्थित 10थे एवेन्यू की सर्विस रोड से दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया गया.

Police ने बताया कि पूछताछ में उनकी पहचान अलीगढ़ निवासी कुशलवीर और बिसरख निवासी सनी के रूप में हुई. तलाशी के दौरान कुशलवीर के कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ. इसके बाद दोनों की निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों से चोरी की आठ मोटरसाइकिलें बरामद की गईं.

जांच में सामने आया कि बरामद मोटरसाइकिलों में कई ऐसे वाहन शामिल हैं, जिनकी चोरी के मामले दिल्ली और गौतमबुद्ध नगर के विभिन्न थानों में पहले से दर्ज हैं. इनमें दिल्ली ई-Police स्टेशन में दर्ज मोटर वाहन चोरी के मामले से संबंधित हीरो पैशन प्रो, बिसरख थाना क्षेत्र से चोरी हुई होंडा लीवो समेत अन्य मोटरसाइकिलें शामिल हैं.

Police बरामद सभी वाहनों का सत्यापन कर उन्हें उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द करने की प्रक्रिया में जुटी है. Police जांच में यह भी पता चला कि गिरफ्तार आरोपी पहले भी वाहन चोरी के मामलों में जेल जा चुके हैं.

मुख्य आरोपी कुशलवीर के खिलाफ गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना, बिसरख थाना और दिल्ली के ई-Police स्टेशन में वाहन चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं. वहीं आरोपी सनी के खिलाफ भी बिसरख और दिल्ली में मोटरसाइकिल चोरी के मामले दर्ज पाए गए हैं. दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि उनके गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं.

अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ के आधार पर वाहन चोरी के अन्य मामलों का भी खुलासा होने की संभावना है.

गौतमबुद्ध नगर Police ने बताया कि वाहन चोरी करने वाले गिरोहों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. लोगों से भी अपील की गई है कि वे अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर पार्क करें, सुरक्षा लॉक का उपयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत Police को दें, ताकि वाहन चोरी जैसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके.

पीकेटी/एएसएच