ग्रेटर नोएडा : पुलिस-बदमाश के बीच मुठभेड़, गैंगस्टर-आर्म्स एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमे हैं दर्ज

ग्रेटर नोएडा, 27 मई . गौतमबुद्धनगर के जारचा थाना क्षेत्र में Wednesday को Police और एक शातिर बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई. Police की जवाबी कार्रवाई में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Police ने मौके से अवैध तमंचा, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की है. घायल बदमाश के खिलाफ विभिन्न थानों में चोरी, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में 17 मुकदमे दर्ज हैं.

Police के अनुसार, दिनांक 27 मई को जारचा Police बुलंदशहर बॉर्डर स्थित समाना नहर के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान सामने से एक मोटरसाइकिल सवार आता दिखाई दिया. Police टीम ने उसे रुकने का इशारा किया लेकिन वह भागने लगा. खुद को Police से घिरता देख आरोपी ने Police टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी.

Police ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की जिसमें मोटरसाइकिल सवार बदमाश गोली लगने से घायल हो गया. घायल की पहचान शहजाद (30) निवासी ग्राम कलौंदा, थाना जारचा, गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई है. Police ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, दो कारतूस और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की है. घटना के बाद Police ने घायल बदमाश को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है.

Police द्वारा आरोपी के आपराधिक इतिहास की जांच की गई तो सामने आया कि उसके खिलाफ बुलंदशहर जिले के विभिन्न थानों में चोरी, नकबजनी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के तहत कुल 17 मुकदमे दर्ज हैं.

Police रिकॉर्ड के अनुसार, शहजाद पर थाना ककोड़, औरंगाबाद, छतारी, पहासू, शिकारपुर, अहमदगढ़, खुर्जा देहात और कोतवाली देहात समेत कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं. इनमें चोरी, अवैध हथियार रखने, गैंगस्टर एक्ट और बीएनएस की गंभीर धाराएं शामिल हैं.

Police अधिकारियों ने बताया कि आरोपी लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे. Police अब आरोपी से पूछताछ कर उसके अन्य साथियों और आपराधिक नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी हुई है.

पीकेटी/एसके