ग्रेटर नोएडा: पुलिस ने दो वाहन चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी की बाइक और चाकू बरामद

ग्रेटर नोएडा, 28 जुलाई . ग्रेटर नोएडा के जारचा थाने की Police ने वाहन चोरी की घटनाओं पर कार्रवाई करते हुए दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है. Police ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल तथा एक अवैध चाकू बरामद किया है.

Police के अनुसार, Tuesday 28 जुलाई को जारचा की Police क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की नियमित चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान ग्राम दादूपुर नहर की पटरी के पास दो संदिग्ध युवकों को रोककर पूछताछ की गई. जांच के दौरान दोनों की गतिविधियां संदिग्ध पाए जाने पर उन्हें हिरासत में लेकर तलाशी ली गई.

पूछताछ में दोनों ने हाल ही में हुई मोटरसाइकिल चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वेद प्रकाश पुत्र संजय निवासी जैतपुर, थाना सूरजपुर, जनपद गौतमबुद्धनगर (उम्र लगभग 20 वर्ष) तथा धीरज पुत्र किशन निवासी परसोली, थाना नौहझील, जिला मथुरा, हाल निवासी किराए का मकान, डेल्टा-1, ग्रेटर नोएडा (उम्र लगभग 18 वर्ष) के रूप में हुई है.

Police जांच में सामने आया कि दोनों आरोपियों ने 22 जुलाई को ग्राम पटाड़ी में मोटरसाइकिल चोरी की थी. इस संबंध में थाना जारचा में मामला पहले से दर्ज था. गिरफ्तारी के बाद आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की बिना नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई.

इसके अलावा एक आरोपी के पास से एक अवैध चाकू भी बरामद हुआ. Police ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमे के तहत कार्रवाई की जा रही है. दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

जारचा थाने की Police का कहना है कि जनपद में वाहन चोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है.

पीकेटी/डीकेपी