ग्रेटर नोएडा : कूड़ा फेंकने और नाली की सफाई को लेकर हुए विवाद में हत्या, आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल

ग्रेटर नोएडा, 6 मई . ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजपुर क्षेत्र में हुई एक सनसनीखेज हत्या के मामले में Police और आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई. इस दौरान हत्या के मामले में वांछित मुख्य आरोपी मंगेश उर्फ टिल्लू Police की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार होने में सफल रहा.

सूरजपुर थाना क्षेत्र के साकीपुर गांव में Wednesday तड़के एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां शादी समारोह से लौट रहे एक 25 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल पैदा कर दिया है.

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या के पीछे घर के बाहर कूड़ा फेंकने और नाली की सफाई को लेकर चला आ रहा पुराना विवाद था. जानकारी के अनुसार, दिनांक 5/6 मई 2026 की रात ग्राम साकीपुर में एक मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया. मृतक की पहचान साजन (उम्र लगभग 25 वर्ष) के रूप में हुई है, जो देर रात एक शादी समारोह से वापस अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे उसके पड़ोसी मंगेश ने उसे रास्ते में रोक लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी.

बताया जा रहा है कि साजन को तीन गोलियां लगीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही सूरजपुर थाना Police मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. Police ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले में मृतक के परिजनों की शिकायत पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

Police फरार आरोपी की तलाश में लगातार कॉम्बिंग अभियान चला रही है. Police के अनुसार, Tuesday देर रात थाना सूरजपुर Police मोजरबियर गोल चक्कर के पास चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान एक संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन कार सवार Police को चकमा देकर रेलवे लाइन के किनारे बनी कच्ची सड़क की ओर भागने लगे. Police टीम ने तुरंत पीछा किया. खुद को घिरता देख बदमाश कार से उतरकर Police पर फायरिंग करने लगे. Police ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया.

घायल आरोपी की पहचान मंगेश उर्फ टिल्लू (31 वर्ष), निवासी साकीपुर के रूप में हुई. उसके कब्जे से एक अवैध पिस्टल, चार कारतूस (दो चलाए जा चुके थे) और एक आई-20 कार बरामद की गई है. घायल आरोपी को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां उसका इलाज जारी है. वहीं फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए Police लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है. Police का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

पीकेटी/एएस