राष्ट्रपति भवन में वियतनाम के राष्ट्रपति टो लाम का भव्य स्वागत, आज होंगी कई अहम बैठकें

New Delhi, 6 मई . वियतनाम के President टो लाम को Wednesday को New Delhi स्थित President भवन के प्रांगण में औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर के साथ भव्य स्वागत दिया गया. इस मौके पर President द्रौपदी मुर्मु और Prime Minister Narendra Modi ने उनका स्वागत किया. पारंपरिक वेशभूषा में सजे बच्चों ने वियतनाम और India के राष्ट्रीय ध्वज लहराकर मेहमान नेता का अभिनंदन किया.

President टो लाम Tuesday को बिहार के गया पहुंचे थे, जहां Chief Minister सम्राट चौधरी ने उनका स्वागत किया. इसके बाद उन्होंने बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना की. वहीं, दिल्ली पहुंचने पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया.

इससे पहले Tuesday को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने President टो लाम से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर चर्चा की. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि इस बैठक में भारत-वियतनाम संबंधों को और सशक्त बनाने के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श हुआ.

विदेश मंत्रालय के अनुसार, President टो लाम की यह यात्रा दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को नई मजबूती देगी. इस वर्ष India और वियतनाम अपने व्यापक रणनीतिक साझेदारी के 10 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहे हैं, जो 2016 में Prime Minister Narendra Modi की वियतनाम यात्रा के दौरान स्थापित हुई थी.

President टो लाम (जो वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव भी हैं) 7 मई तक India दौरे पर रहेंगे. President बनने के बाद यह उनकी पहली India यात्रा है.

इस दौरान Prime Minister Narendra Modi और President टो लाम के बीच द्विपक्षीय संबंधों, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर व्यापक चर्चा होगी. President द्रौपदी मुर्मु भी उनसे मुलाकात करेंगी, जबकि अन्य वरिष्ठ नेता भी उनसे भेंट कर सकते हैं.

अपने दौरे के तहत President टो लाम Mumbai भी जाएंगे, जहां वह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का दौरा करेंगे, Maharashtra के Chief Minister और Governor से मुलाकात करेंगे और एक बिजनेस फोरम में हिस्सा लेंगे.

विदेश मंत्रालय ने कहा कि India और वियतनाम के बीच ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंध हैं, जो समय के साथ और मजबूत हुए हैं. इस यात्रा से दोनों देशों के बीच सहयोग के नए रास्ते खुलने और संबंधों को नई गति मिलने की उम्मीद है.

पीएम