दमन में पीएम मोदी के दौरे को लेकर भव्य तैयारी, ‘नमो अस्पताल’ और ‘नमो एयरपोर्ट’ का करेंगे उद्घाटन

दमन, 4 जून . Prime Minister Narendra Modi Friday को दमन के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान पीएम मोदी करीब 2,970 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 56 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. पीएम मोदी के दौरे को लेकर भव्य तैयारी की जा रही है.

इस दौरान ‘नमो अस्पताल’ और ‘नमो एयरपोर्ट’ जैसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन होगा, जबकि आइकोनिक ब्रिज, कन्वेंशन सेंटर सहित कई नई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया जाएगा. Prime Minister दमन के कॉलेज ग्राउंड में आयोजित विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे.

Prime Minister के आगमन को लेकर पूरे केंद्र शासित प्रदेश में उत्साह का माहौल है. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दमन Police के साथ-साथ Gujarat और Maharashtra Police की टीमें भी तैनात की गई हैं. बता दें कि Prime Minister Narendra Modi लगातार आठवीं बार इस केंद्र शासित प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं और क्षेत्रवासियों को विकास की कई नई सौगातें देंगे.

Prime Minister की यात्रा को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है. कॉलेज ग्राउंड में होने वाली जनसभा के लिए बैठने की व्यवस्था और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

नमो अस्पताल और नमो एयरपोर्ट के उद्घाटन से क्षेत्र के स्वास्थ्य और परिवहन क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत होने की उम्मीद जताई जा रही है. वहीं, आइकोनिक ब्रिज और कन्वेंशन सेंटर जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स के शिलान्यास से भविष्य में पर्यटन और आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी.

Prime Minister Narendra Modi के स्वागत के लिए पूरा दमन सज-धज कर तैयार है और लोग उनके आगमन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

भाजपा नेता अस्पी दमनिया ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi 8वीं बार दमन आ रहे हैं. पीएम मोदी के दौरे को लेकर यहां उत्साह का माहौल बना हुआ है. Prime Minister रोडशो करेंगे. मैं चाहता हूं इस दौरान लोग आएं और Prime Minister को धन्यवाद कहें.

एसडी/पीएम