
वडनगर, 10 जून . Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र Government के 12 वर्ष पूरे होने पर Gujarat के मेहसाणा जिले के वडनगर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला. पीएम मोदी की जन्मभूमि वडनगर में स्थित ऐतिहासिक हाटकेश्वर महादेव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, भव्य महाआरती, रामधुन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग, भाजपा कार्यकर्ता और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे.
लोगों ने Prime Minister मोदी की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने India को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाई है. Prime Minister मोदी ने तीन तलाक, राम मंदिर निर्माण और अनुच्छेद 370 हटाने जैसे कई बड़े और ऐतिहासिक फैसले लेकर देशहित में महत्वपूर्ण कार्य किए हैं.
कार्यक्रम में शामिल हेली पटेल ने से कहा कि Prime Minister मोदी के नेतृत्व में देश ने पिछले 12 वर्षों में काफी प्रगति की है. देश की अर्थव्यवस्था पहले की तुलना में काफी मजबूत हुई है. महिलाओं और बेटियों के लिए भी कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की गई हैं. उन्होंने नमो लक्ष्मी योजना, सरस्वती योजना और छात्रवृत्ति योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि आज शिक्षा, सड़क नेटवर्क और बिजली कनेक्टिविटी के क्षेत्र में भी बड़े बदलाव देखने को मिले हैं.
बेला बेन ने कहा कि उन्होंने Prime Minister मोदी को करीब से देखा है और वह एक अच्छे नेता हैं. महिलाओं और बुजुर्गों के लिए शुरू की गई योजनाओं का लाभ समाज के बड़े वर्ग को मिल रहा है. आज वह हाटकेश्वर महादेव मंदिर में Prime Minister के लिए प्रार्थना करने पहुंची हैं.
चेतना बेन ने Prime Minister मोदी के प्रति गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि आयुष्मान India जैसी योजनाएं आम लोगों के लिए बेहद लाभदायक साबित हुई हैं. महिलाओं के लिए भी कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की गई हैं. साथ ही उन्होंने इच्छा जताई कि वर्ष 2029 में भी Narendra Modi ही देश के Prime Minister बनें.
वहां मौजूद लोगों ने बताया कि वडनगर की धरती ने ऐसे नेता को जन्म दिया है जिसने विकास की राजनीति को नई दिशा दी है.
इस आयोजन को लेकर वडनगर के एडवोकेट विष्णुजी ठाकोर ने कहा कि Prime Minister मोदी वडनगर के अनमोल रत्न हैं. पिछले 12 वर्षों में Prime Minister ने जनता से किए गए वादों को पूरा करने का प्रयास किया है. इसी उपलब्धि के उपलक्ष्य में यह विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में 10 हजार दीप जलाने की व्यवस्था की गई.
गर्मी को देखते हुए सामाजिक सेवा के कार्य भी किए गए. गोविंद भाई प्रजापति ने बताया कि कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए छाछ वितरण की व्यवस्था की गई. उन्होंने कहा कि Prime Minister मोदी की इस बड़ी उपलब्धि के अवसर पर यह उनका छोटा सा योगदान है.
हाटकेश्वर मंदिर के सचिव अरविंद भाई पटेल ने बताया कि Prime Minister मोदी के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए विशेष प्रार्थना की गई. Prime Minister के 12 वर्षों के कार्यकाल में India ने तेज गति से विकास किया है और विश्व मंच पर देश की प्रतिष्ठा मजबूत हुई है.
–
एबीएम
Skip to content