
बांसवाड़ा, 21 मई . Rajasthan में ‘ग्राम चौपाल’ कार्यक्रम चलाए जाने को लेकर Chief Minister भजन लाल शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पूरे Rajasthan में ‘ग्राम चौपाल’ कार्यक्रम चलाया जा रहा है.
भजन लाल शर्मा ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi का मानना है कि जब तक गांव आर्थिक रूप से मजबूत नहीं होंगे और किसान, युवा तथा श्रमिक सशक्त नहीं होंगे, तब तक न तो राज्य और न ही देश सच्चा विकास हासिल कर सकता है. उन्होंने पीएम मोदी के नेतृत्व में हमारी Government गांव-गांव ‘ग्राम चौपाल’ कार्यक्रम को जरिए किसानों से बातचीत कर रही है.
उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि केंद्र और राज्य Government की योजनाओं का लाभ नीचे तक पहुंचाने की है. हमारी Government की योजनाओं का लाभ किसानों, श्रमिकों, महिलाओं और युवाओं को मिल रहा है. पंचायत में रोजगार सृजन करने की भी हमारी कोशिश है.
सीएम भजनलाल ने कहा कि हमारा देश कृषि प्रधान देश है. हम नई तकनीक से कैसे खेती कर सकते हैं, कम पानी में कैसे अच्छी खेती कर सकते हैं. किस खेती को करने से फायदा होगा. किसान के साथ ही माताएं-बहनें आर्थिक रूप से कैसे मजबूत हों, यह सब तभी संभव हो पाएगा, जब हम ऐसे कार्यक्रम को माध्यम से गांव को मजबूत बनाएंगे.
उन्होंने कहा कि अगर किसान वैज्ञानिक तरीके से खेती करेंगे तो उसका सकारात्मक परिणाम आएगा, आर्थिक तौर से मजबूत होंगे. गांव में चौपाल करने से उनकी छोटी-छोटी समस्याओं के बारे में जानकारी होती, उसका समाधान होता है.
हाल ही में Rajasthan को तंबाकू नियंत्रण के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की. 19 मई को Rajasthan Government के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को राज्य भर में तंबाकू नियंत्रण पहलों को लागू करने में अनुकरणीय कार्य के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के विश्व तंबाकू निषेध दिवस पुरस्कार 2026 के तहत एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया.
इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए Chief Minister भजन लाल शर्मा ने कहा था कि यह सम्मान जन स्वास्थ्य, प्रभावी नीति कार्यान्वयन और ‘तंबाकू मुक्त Rajasthan ’ के निर्माण के प्रति राज्य Government की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है. उन्होंने कहा था कि Government नागरिकों, विशेषकर युवाओं को तंबाकू सेवन के हानिकारक प्रभावों से बचाने के लिए लगातार ठोस और परिणामोन्मुखी कदम उठा रही है.
–
एसडी/
Skip to content