पत्नी सुनीता के व्यवहार पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी, बोले-आप हद में रहें

Mumbai , 15 अगस्त . Actor गोविंदा ने Saturday को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पहली बार पत्नी सुनीता अहूजा की बातों पर अपनी चुप्पी तोड़ी. Actor ने सुनीता से कहा कि वे Actor के बारे में मनगढ़ंत बातें लोगों या पॉडकास्ट वगैरह न कहें, क्योंकि इससे उनकी इमेज और काम में बाधा आ सकती है.

वीडियो में Actor पत्नी सुनीता के लिए कहते हैं, “सुनीता जी, जो काम मिल रहा है उसमें आप हस्तक्षेप कर रही हैं. आपने अभी तक दो शोज ‘मां है न’ और ‘लॉकअप-2’ जैसे शो में काम किया है, जिसमें आपने टीना के सामने रोकर मुझे बुलवा लिया, चलो कोई नहीं, ये मेरा कर्तव्य था और अब जब मैं अपनी फिल्मों में काम कर रहा हूं, तो आप एक भी कसर नहीं छोड़ रही हैं कि मैं लोगों के दिलों से उतर जाऊं, मेरा नाम बदनाम हो जाए या कुछ ऐसा हो कि मेरा काम रुक जाए.”

उन्होंने कहा, “अगर किसी गरीब परिवार का कोई व्यक्ति इंडस्ट्री में आज जाए, तो उस इंसान को इस कदर बदनाम न कीजिए कि वे डर कर भाग जाएं. आपके पास क्षमता, ताकत, शोहरत, इज्जत और दौलत है. इसका मतलब ये नहीं कि जिसके पास नहीं है, आप उसे जलील करें. ये सब आपको शोभा नहीं देता है और उम्र का जो सिलसिला आपने चलाया है तो मैं आपकी याददाश्त के लिए फिर से याद दिला दूं कि देश के सभी कलाकारों ने उन सभी लड़कियों के लिए काम किया है, जो युवा रही है. उन्हें अच्छी फिल्म नाम और अच्छी शोहरत मिली और इन्हें युवाओं के साथ काम करने का मौका मिला, इसलिए ये युवा नजर आए. आप अपनी छोटी सी अपेक्षाओं में क बहुत बड़ा बिजनेस के साथ घात करने में लगी है. आपके पीछे जो ग्रुप है, जो गैंग है उससे हर कोई वाकिफ है और मुझे लगता है कि एक दिन वो खुलकर सामने आएगा और मुझे लगता है कि आगे भी आपको मेरी जरूरत कहीं न कहीं पड़ेगी. आप थोड़ा सा अपनी हद में रहिए बस यही आपसे प्रार्थना है, धन्यवाद.”

Actor ने अपनी बात को खत्म करते हुए कहा, “मैं फिर से कहूंगा कि सुनीता जी आप बहुत ज्यादा मां बहन की गालियां देने लगीं हैं और आपसे लोग प्रेरित हो रहे हैं. कहीं ऐसा न हो कि लोग आपसे ही मां बहन की गालियां देकर बात करना शुरू कर दें तो हम बहुत लज्जित हो जाएंगे. कृप्या ऐसा न करें.

एनएस/