पीएम मोदी को रिकॉर्ड कार्यकाल पर गोविंदा और उपासना सिंह ने दी बधाई, नेतृत्व और अनुशासन की सराहना

New Delhi, 10 जून . Prime Minister Narendra Modi के रिकॉर्ड कार्यकाल और देश के नेतृत्व में उनकी भूमिका को लेकर Actress उपासना सिंह और Actor गोविंदा ने बधाई दी है. दोनों कलाकारों ने Prime Minister के नेतृत्व, अनुशासन और देश के विकास में उनके योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ और सफल भविष्य की कामना की.

से बातचीत के दौरान Actress उपासना सिंह ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में पहली बार वोट Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व से प्रभावित होकर डाला था. उनके Prime Minister बनने के बाद देश ने विकास और प्रगति की नई दिशा देखी है. उपासना ने Prime Minister को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने जिस तरह देश को संभाला है, वह सराहनीय है.

हालांकि, उपासना सिंह ने Prime Minister से एक विशेष अपील भी की. उन्होंने कहा कि पशुओं और जंगलों की सुरक्षा उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण विषय है. उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि आजकल जानवरों के साथ होने वाली क्रूरता और जंगलों की स्थिति उन्हें परेशान करती है. उन्होंने Prime Minister से अनुरोध किया कि पशुओं और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए और अधिक प्रयास किए जाएं.

उपासना ने Prime Minister मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है. देश चलाना आसान काम नहीं है और किसी भी नेता की आलोचना करना आसान होता है, लेकिन इतने लंबे समय तक सफलतापूर्वक देश का नेतृत्व करना बड़ी उपलब्धि है. Actress ने कहा कि Prime Minister के नेतृत्व में देश में कई ऐसे बदलाव हुए हैं, जिनकी पहले कल्पना भी नहीं की जा सकती थी.

उन्होंने कहा कि राजनीति में सभी को खुश रखना संभव नहीं होता और हर नेता को आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है. पीएम मोदी के कार्यकाल में लोगों के बीच सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है, चाहे वे किसी भी धर्म या समुदाय से हों. इसलिए Prime Minister मोदी की उपलब्धियों की सराहना की जानी चाहिए.

वहीं, Actor गोविंदा ने भी Prime Minister मोदी की प्रशंसा करते हुए उन्हें अनुशासन, समर्पण और सेवा का प्रतीक बताया. उन्होंने कहा कि Prime Minister मोदी का व्यक्तित्व केवल एक पद तक सीमित नहीं है, बल्कि यह देश के स्वाभिमान और विश्व स्तर पर India की बढ़ती प्रतिष्ठा का प्रतीक है. Prime Minister मोदी ने जिस समर्पण और निरंतरता के साथ देश की सेवा की है, वह प्रेरणादायक है. Prime Minister बिना किसी रुकावट और पूरे समर्पण के साथ देश के लिए काम कर रहे हैं, जिसके लिए देशवासी उनका सम्मान करते हैं.

Actor ने Prime Minister के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि ईश्वर उन्हें शक्ति प्रदान करें ताकि वह आगे भी देश की सेवा करते रहें. Prime Minister मोदी का नेतृत्व देश के लिए गर्व का विषय है और उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा.

एमटी/एबीएम