तमिलनाडु में सरकार गठन में राज्यपाल बाधा न बनें: भाकपा

New Delhi, 8 मई . भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) द्वारा तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) को औपचारिक रूप से “बिना शर्त समर्थन” दिए जाने के बाद पार्टी के महासचिव डी राजा ने Friday को कहा कि तमिलनाडु के Governor राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को राज्य में Government गठन की प्रक्रिया में कोई “बाधा” नहीं डालनी चाहिए.

तमिलनाडु के Political घटनाक्रम पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए डी. राजा ने कहा कि Actor-राजनेता विजय के नेतृत्व वाली टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, हालांकि उसे स्पष्ट बहुमत नहीं मिला.

उन्होंने कहा कि टीवीके ने उनकी पार्टी के अलावा माकपा और के से भी समर्थन मांगा था.

डी. राजा ने कहा, “हमने पत्र का सकारात्मक जवाब दिया है. हमारी पार्टी की तमिलनाडु इकाई ने राष्ट्रीय नेतृत्व से चर्चा के बाद यह फैसला लिया है. हमने टीवीके को समर्थन देने पर सहमति जताई है.”

उन्होंने कहा कि भाकपा ने Governor से आग्रह किया है कि वह सबसे बड़ी पार्टी के नेता को Government बनाने के लिए आमंत्रित करें.

उन्होंने कहा, “Governor को किसी तरह की बाधा नहीं पैदा करनी चाहिए. उन्हें संसदीय लोकतंत्र की स्थापित परंपराओं और नियमों का पालन करना चाहिए. सबसे बड़ी पार्टी को Government बनाने का मौका दिया जाना चाहिए.”

डी. राजा ने कहा कि यह फैसला तमिलनाडु में स्थिर और “धर्मनिरपेक्ष” Government सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है.

तमिलनाडु विधानसभा में भाकपा और माकपा के दो-दो विधायक हैं.

इस बीच शिवसेना-यूबीटी की पूर्व सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने आरोप लगाया कि तमिलनाडु में “हॉर्स ट्रेडिंग” का माहौल बनाने के लिए Governor कार्यालय का इस्तेमाल किया जा रहा है.

उन्होंने से कहा, “जनता के जनादेश का सम्मान होना चाहिए, जिसने टीवीके को सबसे बड़ी पार्टी बनाया है.”

23 अप्रैल को हुए तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में लगातार Political हलचल और गठबंधन समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं.

4 मई को घोषित चुनाव परिणामों में 234 सदस्यीय विधानसभा में टीवीके 108 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी. कांग्रेस ने पहले ही विजय की पार्टी को समर्थन दे दिया था, जिससे गठबंधन की संख्या 112 तक पहुंच गई थी.

अब भाकपा और माकपा के समर्थन के बाद, जो पहले डीएमके नीत सेक्युलर प्रोग्रेसिव अलायंस का हिस्सा थीं, विजय खेमे की संख्या बहुमत के आंकड़े 118 के और करीब पहुंच गई है.

डीएससी