
New Delhi, 20 जून . भाजपा प्रवक्ता अजय आलोक ने 21 जून को होने वाली नीट परीक्षा को लेकर कहा कि Government की सभी एजेंसियां सक्रिय बनीं हुई हैं. किसी भी प्रकार चूक नहीं हुई है और सारी व्यवस्थाएं की जा चुकी है. एनटीए फिलहाल कोई रिस्क नहीं लेना चाहती थी.
उन्होंने Saturday को समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा कि हम हर कीमत पर नकल माफियाओं को पेपर लीक कराने वाले माफियाओं की कमर तोड़कर रहेंगे. इन माफियाओं को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. अब इन लोगों के पूरे तंत्र पर सीधा हमला होगा.
भाजपा प्रवक्ता अजय आलोक ने पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी और टीएमसी की दुर्दशा पर भी प्रतिक्रिया दी. उनके मुताबिक, तब्लिगी मरगस कॉरपोरेशन ताश के पत्तों की तरह बिखर गया. आप सहज ही अंदाजा लगा सकते हैं कि इस पार्टी में किस घुटन में इसके नेता रह रहे थे. ममता बनर्जी के लोगों ने पश्चिम बंगाल में त्राहिमाम मचा रखा था.
साथ ही, उन्होंने एकनाथ शिंदे के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस के साथ अगर कोई जाएगा, तो उसे नुकसान ही होगा. इस पर भाजपा प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा कि यह बात तो प्रमाणित है कि जो कोई भी कांग्रेस के साथ गया है, उसे नुकसान ही हुआ है. आप शरद पवार, उद्धव ठाकरे, डीएमके, आरजेडी और सपा को देख लीजिए. जो कोई भी कांग्रेस के साथ गया, वो भस्म हुआ क्योंकि कांग्रेस भस्मासुर है.
साथ ही, उन्होंने उद्धव ठाकरे के संबंध में कहा कि उन्हें पद छोड़ देना चाहिए क्योंकि अब उनकी पार्टी नहीं बची है. उन्होंने बालासाहेब की विरासत को छिन्न-भिन्न कर दिया. अब ऐसी स्थिति में ये कह रहे हैं कि मैं पद छोड़ दूंगा.
वहीं, उन्होंने टेलीग्राम को लेकर कहा कि 22 तारीख तक इस पर बैन जारी रहेगा. यह आदेश Government की ओर से दिया गया है. तेजप्रताप यादव को लेकर उन्होंने कहा कि तेजप्रताप पूर्व विधायक हैं. उनकी सुरक्षा की समीक्षा की जाएगी.
उधर, बेगूसराय में दुष्कर्म मामले पर उन्होंने कहा कि यह हमारे समाज की वीभत्स मानसिकता का परिचायक है. Police अपना काम कर रही है और दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी. ऐसी वीभत्स मानसिकता वाले लोगों को समाज से बहिष्कृत करने की जरूरत है.
–
एसएचके/पीएम
Skip to content