
Lucknow, 20 जुलाई . विश्व युवा कौशल दिवस पर Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के युवाओं के नाम लिखी ‘योगी की पाती’ में कौशल विकास को विकसित उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी ताकत बताया. उन्होंने कहा कि हर युवा कम से कम एक कौशल जरूर सीखे, क्योंकि यही उसे नौकरी पाने के साथ रोजगार देने वाला भी बनाएगा.
विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के युवाओं के नाम ‘योगी की पाती’ लिखकर उन्हें कौशल विकास का संदेश दिया. Chief Minister ने कहा कि प्रदेश के अनेक युवा साथियों से मिलने और उनकी सफलता की प्रेरक कहानियां सुनने का अवसर मिला. इससे उनका यह विश्वास और मजबूत हुआ है कि देश की सबसे बड़ी युवा शक्ति वाला उत्तर प्रदेश विकसित India और ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाएगा.
Chief Minister ने लिखा कि इस विश्वास का आधार कर्म और कौशल को सर्वोच्च स्थान देने वाली सनातन संस्कृति है. भगवान श्रीराम के जीवन और भगवान श्रीकृष्ण के गीता उपदेश से लेकर ज्ञान, शिल्प, व्यापार और कार्यकुशलता की परंपरा ने समाज को आगे बढ़ाने का काम किया है. उन्होंने कहा कि राज्य Government कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बनी हैं. वहीं, ‘विश्व युवा कौशल दिवस’ पर ‘कौशल सखी’ और ‘कौशल साथी’ जैसी पहल शुरू की गई हैं.
Chief Minister ने कहा कि प्रदेश आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का हब बन रहा है. ‘एक जनपद-एक उत्पाद’ योजना से पारंपरिक उत्पादों को वैश्विक पहचान मिली है. ‘टेक युवा-समर्थ युवा’ पहल नई पीढ़ी को भविष्य की तकनीकों से जोड़ रही है. Chief Minister युवा उद्यमी विकास अभियान, पॉलीटेक्निक संस्थानों में रोजगारपरक शिक्षा, ‘सिंगल डोमेन स्किल’ प्रशिक्षण और ‘फिनिशिंग स्कूल’ जैसी योजनाएं युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के लिए तैयार कर रही हैं.
Chief Minister ने युवाओं से कहा कि अकादमिक शिक्षा के साथ किसी एक कौशल में दक्षता जरूर हासिल करें. यह कौशल उन्हें केवल रोजगार दिलाने वाला ही नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला भी बनाएगा. उन्होंने कहा कि एमएसएमई क्षेत्र में करोड़ों युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध होना प्रदेश की आर्थिक प्रगति का प्रमाण है. अपने संदेश के अंत में Chief Minister ने युवाओं से कौशल विकास योजनाओं का लाभ उठाने और अन्य युवाओं को भी इससे जोड़ने की अपील की. उन्होंने कहा कि “कौशल ही आत्मनिर्भरता का आधार, स्वाभिमान का संबल और विकसित उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी शक्ति है.
–
विकेटी/ओपी
Skip to content