
ठाणे, 14 जुलाई . Maharashtra के ठाणे में हुई होर्डिंग दुर्घटना के बाद Maharashtra के उपChief Minister एकनाथ शिंदे ने मामले का संज्ञान लिया है. उन्होंने तुरंत ठाणे नगर आयुक्त को तलब कर शहर में लगे सभी अनाधिकृत (अवैध) होर्डिंग्स को बिना देरी हटाने के निर्देश दिए.
उपChief Minister ने इसके साथ ही शहर के सभी बड़े होर्डिंग्स का तत्काल संरचनात्मक (स्ट्रक्चरल) ऑडिट कराने का भी आदेश दिया है. उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान तेज हवा और भारी बारिश की वजह से इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए हर जरूरी कदम उठाया जाना चाहिए.
एकनाथ शिंदे ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जो होर्डिंग खतरनाक स्थिति में हैं या बिना अनुमति लगाए गए हैं, उनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए. साथ ही ऐसे अवैध होर्डिंग लगाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाए.
उपChief Minister के आदेश के तुरंत बाद नगर प्रशासन हरकत में आ गया. प्रशासन ने Monday रात से ही शहरभर में विशेष अभियान शुरू कर दिया है. इस अभियान के तहत अवैध होर्डिंग्स की पहचान कर उन्हें हटाने और बड़े विज्ञापन ढांचों की सुरक्षा जांच की जा रही है.
बता दें कि ठाणे में हाल ही में ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे (तीन हाथ नाका) पर एक बड़ी होर्डिंग/बैनर दुर्घटना हुई है, जिसमें एक बाइक सवार पर फुटओवर ब्रिज से एक बैनर गिर गया. इस हादसे का वीडियो social media पर काफी वायरल हो रहा है.
दरअसल, होर्डिंग दुर्घटनाएं बेहद खतरनाक और जानलेवा साबित हो सकती हैं. तेज हवा, भारी बारिश या समय पर रखरखाव नहीं होने के कारण लोहे के विशालकाय होर्डिंग अचानक गिर जाते हैं. ऐसे हादसों में सड़क से गुजर रहे लोग और वाहन पलभर में इसकी चपेट में आ सकते हैं.
विशेषज्ञों के अनुसार, कई विज्ञापन होर्डिंग कई टन वजन के होते हैं और सैकड़ों फीट ऊंचाई तक लगाए जाते हैं. इनके गिरने से नीचे खड़े वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो सकते हैं. यदि आसपास पेट्रोल पंप या अन्य संवेदनशील स्थान हों, तो आग लगने जैसी गंभीर स्थिति भी पैदा हो सकती है. ऐसे हादसों में कई लोगों की मौके पर ही मौत हो जाती है, जबकि दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हो सकते हैं.
–
एएस
Skip to content