
Lucknow, 23 जून . Lucknow के अलीगंज में हुए दर्दनाक कोचिंग सेंटर अग्निकांड के बाद उत्तर प्रदेश Government लगातार सक्रिय नजर आ रही है. हादसे में जान गंवाने वाले छात्रों के परिवारों को आर्थिक सहायता देने के साथ ही Government ने पूरे मामले की जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है.
उत्तर प्रदेश के उपChief Minister ब्रजेश पाठक ने इस घटना को बेहद दुखद और हृदयविदारक बताया. उन्होंने से कहा कि राज्य Government ने मृतकों के परिजनों को तत्काल 5-5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की है. इसके अलावा Prime Minister की ओर से भी प्रत्येक पीड़ित परिवार को 2 लाख रुपए की सहायता राशि दी गई है.
ब्रजेश पाठक ने कहा, “इस दुख की घड़ी में पूरी Government पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है. आगे भी जो भी आवश्यकता होगी, उसे पूरा किया जाएगा. Government यह सुनिश्चित करने के लिए हर जरूरी कदम उठा रही है कि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों. जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.”
वहीं, उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य ने भी हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना में 15 होनहार बच्चों की मौत से पूरा देश दुखी है. मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और सभी पहलुओं की गहराई से पड़ताल की जा रही है. उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर इतनी बड़ी संख्या में छात्र पढ़ाई कर रहे थे, वहां सुरक्षित निकास मार्ग का न होना बेहद चिंताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण है. यदि अधिकारियों की लापरवाही सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.
इस बीच, Lucknow हादसे के बाद Kanpur विकास प्राधिकरण (केडीए) भी पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है. शहर के प्रमुख शिक्षा केंद्र काकादेव में बड़े स्तर पर जांच अभियान चलाया गया. सुरक्षा मानकों और भवन नियमों के उल्लंघन की आशंका पर कई कोचिंग संस्थानों की जांच की गई है और कई जगह कार्रवाई भी की गई है.
छापेमारी के दौरान कई कोचिंग संस्थानों को खाली कराया गया. प्रशासन का कहना है कि छात्रों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी संस्थान को सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने की अनुमति नहीं दी जाएगी.
–
पीएम
Skip to content