
हैदराबाद, 22 जुलाई . India राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामाराव (केटीआर) ने तेलंगाना के Chief Minister ए. रेवंत रेड्डी को पत्र लिखकर आदिलाबाद स्थित सीमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया प्लांट के पुनरुद्धार को लेकर कांग्रेस Government से अपना आधिकारिक रुख स्पष्ट करने की मांग की है.
उन्होंने कहा कि यह मुद्दा केवल एक उद्योग का नहीं, बल्कि हजारों परिवारों की आजीविका, आदिलाबाद के औद्योगिक भविष्य और राज्य के आर्थिक विकास से जुड़ा है. केटीआर ने पत्र में बताया कि हाल में बीआरएस प्रतिनिधिमंडल ने सीसीआई साधना समिति के प्रतिनिधियों के साथ 15 जुलाई को New Delhi में केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री एचडी कुमारस्वामी से मुलाकात की थी. इस दौरान उन्होंने आदिलाबाद सीसीआई प्लांट को दोबारा शुरू करने की मांग वाला ज्ञापन सौंपा और प्लांट के शुरू होने से रोजगार तथा क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को होने वाले लाभों से अवगत कराया.
उन्होंने दावा किया कि बैठक के दौरान Union Minister ने स्पष्ट किया कि यदि तेलंगाना Government 250 करोड़ रुपए का राज्यांश देने को तैयार हो जाए, तो आदिलाबाद सीसीआई प्लांट का पुनरुद्धार संभव है. Union Minister ने यह भी बताया कि राज्य Government की ओर से अब तक कोई औपचारिक प्रस्ताव नहीं भेजा गया है और न ही आवश्यक प्रोत्साहन या सहयोग देने की इच्छा जताई गई है. इसी कारण प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी.
उन्होंने कांग्रेस की राज्य Government पर आरोप लगाया कि केंद्र Government के सकारात्मक रुख के बावजूद राज्य Government ने अब तक इस मुद्दे पर अपना आधिकारिक रुख स्पष्ट नहीं किया है. पिछले ढाई वर्षों से हो रही देरी कांग्रेस Government की उदासीनता को दर्शाती है. राज्य Government ने न तो केंद्र के साथ समन्वय बनाकर काम किया और न ही प्लांट को पुनर्जीवित करने के लिए कोई स्वतंत्र योजना पेश की.
उन्होंने Chief Minister रेवंत रेड्डी को विधानसभा चुनाव के दौरान आदिलाबाद में किए गए उस वादे की भी याद दिलाई, जिसमें उन्होंने सीसीआई प्लांट को फिर से शुरू कराने का आश्वासन दिया था. केटीआर ने कहा कि Chief Minister बनने के बाद भी यह वादा दोहराया गया, लेकिन अब तक उस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य Government ने केंद्र के साथ आवश्यक आधिकारिक बातचीत तक नहीं की और न ही जरूरी प्रस्ताव भेजे.
पूर्व बीआरएस Government के प्रयासों का जिक्र करते हुए केटीआर ने कहा कि तत्कालीन Chief Minister के. चंद्रशेखर राव ने स्वयं Prime Minister को पत्र लिखकर प्लांट के पुनरुद्धार की मांग की थी. उन्होंने बताया कि उद्योग मंत्री रहते हुए उन्होंने भी तत्कालीन केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री अनंत गीते को पत्र लिखकर आदिलाबाद सीसीआई यूनिट को दोबारा शुरू करने का अनुरोध किया था.
उन्होंने कहा कि यदि केंद्र Government प्लांट का संचालन नहीं करना चाहती, तो राज्य Government उसे अपने स्तर पर संचालित करने के लिए भी तैयार थी.
उन्होंने आरोप लगाया कि बीआरएस Government की पूरी तैयारी के बावजूद तत्कालीन केंद्र Government ने Political कारणों से इस परियोजना को आगे नहीं बढ़ाया. हालांकि, अब मौजूदा केंद्र Government ने स्पष्ट कर दिया है कि वह तेलंगाना Government के जवाब का इंतजार कर रही है. ऐसे में राज्य Government अब इस मुद्दे पर चुप नहीं रह सकती.
अपने पत्र में केटीआर ने Chief Minister से छह प्रमुख सवालों के जवाब मांगे हैं. उन्होंने पूछा कि आदिलाबाद सीसीआई प्लांट के पुनरुद्धार पर राज्य Government का आधिकारिक रुख क्या है, अब तक केंद्र Government को कौन-कौन से प्रस्ताव भेजे गए हैं, क्या राज्य Government 250 करोड़ रुपए का अपना हिस्सा देने को तैयार है, क्या वह टीएस-आईपास के तहत प्रोत्साहन देगी, क्या वह केंद्र-राज्य संयुक्त उद्यम में भागीदारी करेगी और यदि केंद्र Government आगे नहीं बढ़ती तो क्या राज्य Government के पास प्लांट को अपने स्तर पर पुनर्जीवित करने की कोई वैकल्पिक योजना है.
–
एएमटी/एबीएम
Skip to content