मालवीय नगर अग्निकांड: विदेशी नागरिकों की मौत को लेकर दूतावासों के संपर्क में भारत सरकार

New Delhi, 5 जून . दिल्ली के मालवीय नगर स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में हुई भीषण आग की घटना में 13 विदेशी नागरिकों की मौत हो गई, जबकि 22 से अधिक विदेशी नागरिक घायल हुए हैं. यह जानकारी Friday को विदेश मंत्रालय ने दी.

New Delhi में साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान एमईए के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने बताया कि मृतकों में चार नागरिक नाइजीरिया, तीन किर्गिस्तान तथा एक-एक नागरिक मोज़ाम्बिक, लाइबेरिया, उज़्बेकिस्तान, बांग्लादेश, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य और इराक के हैं.

जायसवाल ने कहा, “उपलब्ध जानकारी के अनुसार, दिल्ली अग्निकांड में मरने वालों में 13 विदेशी नागरिक शामिल हैं. हम सभी संबंधित देशों के दूतावासों के संपर्क में हैं और उनकी जरूरतों के अनुसार हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं.”

उन्होंने बताया कि विदेश मंत्रालय स्थानीय प्रशासन और अस्पतालों के साथ समन्वय कर आवश्यक दस्तावेजी प्रक्रियाओं, चिकित्सा सहायता और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं में सहयोग कर रहा है. इस घटना में लगभग 22 विदेशी नागरिक घायल भी हुए हैं.

इस बीच, Prime Minister Narendra Modi ने Wednesday को इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया था. उन्होंने मृतकों के परिजनों के लिए Prime Minister राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और घायलों के लिए 50 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की.

गौरतलब है कि Wednesday सुबह दिल्ली के मालवीय नगर स्थित बहुमंजिला लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में भीषण आग लगने से कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य घायल हो गए थे.

Prime Minister कार्यालय ने social media पर जारी संदेश में कहा था कि मालवीय नगर की अग्नि दुर्घटना में लोगों की मौत अत्यंत दुखद है. Government प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करा रही है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती है.

डीएससी