नर सेवा को नारायण सेवा मानकर 25 करोड़ प्रदेशवासियों के हित के लिए कार्य कर रही सरकार : सीएम योगी

Lucknow, 6 जुलाई . उप्र के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने Monday सुबह ‘जनता दर्शन’ किया. इस दौरान प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए प्रत्येक फरियादी से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं. उन्होंने जरूरतमंद लोगों को आवास दिलाने और गंभीर बीमारियों से पीड़ितों के इलाज में भरपूर आर्थिक सहायता देने का आत्मीय भरोसा देते हुए कहा कि हमारी Government ‘नर सेवा को नारायण सेवा’ मानकर 25 करोड़ प्रदेशवासियों के हित के लिए कार्य कर रही है.

‘जनता दर्शन’ के दौरान Chief Minister योगी खुद फरियादियों तक पहुंचे और एक-एक कर उनकी समस्याओं को सुना. उनके प्रार्थना पत्र लिए और निस्तारण के लिए संबंधित प्रशासनिक व Police अधिकारियों को संदर्भित कर निर्देशित किया कि सभी समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध, निष्पक्ष और प्रभावी होना चाहिए.

इस अवसर पर सीएम योगी ने लोगों से कहा कि Government हर जरूरतमंद और पात्र व्यक्ति को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने तथा हर समस्या के प्रभावी निस्तारण के लिए संकल्पित है.

Chief Minister ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जन समस्याओं पर संवेदनशीलता दिखाएं. अवैध कब्जा संबंधी शिकायतों पर Chief Minister ने Police को निर्देश दिया कि यदि कोई दबंग किसी की जमीन कब्जा कर रहा हो तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए. राजस्व व Police से जुड़े मामले में समयसीमा के भीतर न्याय दिलाया जाए और मामले का निस्तारण कर पीड़ित की संतुष्टि पर ध्यान दिया जाए.

वहीं, Chief Minister कार्यालय (सीएमओ) ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर ‘जनता दर्शन’ की फोटो शेयर की और लिखा ”जनसमर्पण से जनकल्याण तक, Chief Minister योगी आदित्यनाथ जी ने आज राजधानी Lucknow स्थित अपने सरकारी आवास पर आयोजित जनता दर्शन में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं और उनके प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध निराकरण हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए.”

सीएम योगी ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि देते एक्स पोस्ट में लिखा, ”India माता के महान सपूत एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती के अवसर पर आज Lucknow में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. हमारे लिए सौभाग्य का विषय है कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने जिस बंगाल को ‘Pakistan के खूनी पंजों’ से बचाकर India का अभिन्न अंग बनाए रखा, आज वही बंगाल उनके सिद्धांतों और आदर्शों पर चलने वाली भारतीय जनता पार्टी के सुशासन का साक्षी बन रहा है. उनकी पावन स्मृतियों को नमन.”

विकेटी/एसके