छात्रों से बातचीत के लिए सरकार तैयार, 24 घंटे खुले हैं दरवाजे: डॉ. जितेंद्र सिंह

New Delhi, 23 जुलाई . छात्रों के विरोध-प्रदर्शन और नीट से जुड़े विवाद के बीच केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आंदोलनरत छात्रों से बातचीत की अपील की. उन्होंने कहा कि Government हर मुद्दे पर चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है. छात्रों की चिंताओं का समाधान केवल संवाद के माध्यम से ही संभव है और Government ने बातचीत के लिए अपने दरवाजे 24 घंटे खुले रखे हैं.

जितेंद्र सिंह ने से बातचीत में कहा कि वह सभी छात्र-छात्राओं और युवा साथियों से विनम्र अपील करना चाहते हैं कि वे आगे आएं और Government के साथ चर्चा करें. Government किसी भी विषय पर विस्तार से बातचीत करने को तैयार है. यह बातचीत केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता जेपी नड्डा की अगुवाई में होगी, जिसमें वह स्वयं भी मौजूद रहेंगे. बातचीत जेपी नड्डा के सरकारी आवास या उनके कार्यालय में की जा सकती है. नीट से जुड़े मुद्दों सहित आंदोलन से संबंधित सभी विषयों पर जितनी देर छात्र चर्चा करना चाहें, Government उतना समय देने के लिए तैयार है.

उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों के दौरान कम से कम चार बार Government की ओर से आंदोलन कर रहे छात्रों को बातचीत का प्रस्ताव दिया गया है. Government और छात्र दोनों यह समझते हैं कि संवाद के बिना किसी भी समस्या का समाधान संभव नहीं है और समाधान के बिना आगे का रास्ता तय नहीं किया जा सकता.

Prime Minister Narendra Modi का उल्लेख करते हुए जितेंद्र सिंह ने कहा कि पीएम मोदी छात्रों के हितों को लेकर बेहद संवेदनशील हैं. उन्होंने अपने हालिया बयान में स्पष्ट किया है कि Government छात्रों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है. इसी सोच के तहत पेपर लीक जैसे मामलों में त्वरित न्याय सुनिश्चित करने के लिए फास्ट ट्रैक अदालतों की स्थापना की घोषणा की गई है, ताकि दोषियों के खिलाफ तेजी से मुकदमा चल सके और जल्द निर्णायक फैसला हो. Government लगातार इस पूरे मामले में कानूनों और नियमों को और अधिक प्रभावी बनाने और आवश्यक सुधार करने की दिशा में काम कर रही है. परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने के लिए Government प्रतिबद्ध है.

जितेंद्र सिंह ने एक बार फिर आंदोलनरत छात्रों से शांतिपूर्ण तरीके से बातचीत का रास्ता अपनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि Government छात्रों के जवाब का इंतजार कर रही है और उनकी हर चिंता को गंभीरता से सुनने तथा समाधान निकालने के लिए पूरी तरह तैयार है.