
Patna, 10 अगस्त . बिहार Government की मंत्री लेसी सिंह ने विभिन्न Political मुद्दों, Jharkhand में छात्रों के प्रदर्शन और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बयान पर तल्ख टिप्पणी की. उन्होंने Jharkhand में छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को लेकर वहां की Government को आड़े हाथों लिया और साथ ही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बयानों पर भी कड़ा पलटवार किया.
Jharkhand में छात्रों के प्रदर्शन पर मंत्री लेसी सिंह ने कहा कि वहां के मुद्दों को वहां की Government को देखना चाहिए. इस दौरान उन्होंने राजद नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए दोहरे चरित्र का आरोप लगाया.
समाचार एजेंसी से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि यह तो दोहरा चरित्र और दोहरी नीति है. जब बिहार में कुछ होता है तो वे बोलते हैं, लेकिन आज Jharkhand में महागठबंधन की Government है तो वहां वे चुप हैं. जनता और छात्र सब देख रहे हैं कि कुछ लोग छात्रों और नौजवानों की आड़ में अपनी Political रोटियां सेकना चाहते हैं. महागठबंधन के लोगों को कुछ मिल नहीं रहा है, इसलिए वे इस तरह की राजनीति कर रहे हैं.
Prime Minister Narendra Modi द्वारा कॉमनवेल्थ गेम्स के खिलाड़ियों से बातचीत पर मंत्री लेसी सिंह ने कहा कि खेल को बढ़ावा देना बेहद स्वाभाविक है. केंद्र और बिहार Government दोनों ही खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रही हैं. खेल आज देश का एक अहम हिस्सा बन चुका है.
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा बिहार में कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाने और सम्राट चौधरी के इस्तीफे की मांग पर मंत्री ने कहा कि Governmentें किसी के कहने से नहीं, बल्कि जनता के जनादेश से बनती हैं. तेजस्वी यादव विपक्ष के नेता हैं; Government जनता बनाती है. क्या उनके कहने से कोई इस्तीफा दे देगा? विधानसभा सत्र के दौरान उन्हें जनसमस्याओं को लेकर अपनी बात रखनी चाहिए. उपचुनाव से दो दिन पहले आकर वे सक्रिय होते हैं, जिससे उनकी गंभीरता का पता चलता है. बिहार की जनता सब जानती है.
कानून व्यवस्था को लेकर उन्होंने दो टूक कहा कि जो भी कानून अपने हाथ में लेगा और अपराध करेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा. Government पहले भी कड़ी कार्रवाई कर रही है और आगे भी कानून के तहत सख्त सजा दी जाएगी.
हाल ही में निकाली गई तिरंगा यात्रा और उस पर कांग्रेस द्वारा उठाए गए सवालों के जवाब में मंत्री लेसी सिंह ने स्पष्ट किया कि यह कोई पार्टी विशेष का कार्यक्रम नहीं था, बल्कि कला-संस्कृति विभाग की ओर से आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम था. तिरंगा हमारी आन, बान और शान है, जो देश की आजादी और समृद्धि का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों और लाखों नौजवानों ने अपनी शहादत और कुर्बानी देकर इस तिरंगे को फहराया है. ऐसे राष्ट्रीय प्रतीक पर राजनीति नहीं होनी चाहिए. इस भव्य तिरंगा यात्रा में युवाओं और छात्रों ने बड़े जोश के साथ हिस्सा लिया, जिससे नई पीढ़ी को राष्ट्र प्रथम और राष्ट्रप्रेम का संदेश मिलता है. विपक्ष के पास अब राजनीति करने के लिए कोई मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वे बेवजह की बातें करते हैं.
–
Skip to content