प्रदेशवासियों की सुरक्षा और जनसमस्याओं के लिए सरकार प्रतिबद्ध : सीएम योगी

Lucknow, 25 मई . उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने Monday को ‘जनता दर्शन’ में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए फरियादियों से मिलकर सभी की समस्याएं सुनीं. Chief Minister ने कहा कि प्रदेशवासियों की सुरक्षा, सम्मान पर Government का पूरा जोर है. Government जनसमस्याओं के उचित समाधान के लिए प्रतिबद्ध भी है.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को तय समयसीमा के भीतर समस्याओं के निस्तारण का भी निर्देश दिया. ‘जनता दर्शन’ में शिक्षा व स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कुछ मामले आए.

उन्होंने सभी को आश्वस्त किया कि शिक्षा और स्वास्थ्य पर Government का विशेष जोर है. प्रदेश का हर व्यक्ति शिक्षित हो और हर जरूरतमंद को स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें, इसके लिए Government कृतसंकल्पित है. इन विभागों से जुड़े सभी मामले संवेदनशीलता से हल किए जाएंगे.

Chief Minister ने कहा कि हर जरूरतमंद की समस्या का समाधान हमारी Government की प्राथमिकता है. सीएम योगी ने अफसरों को निर्देशित किया कि पूरी संवेदनशीलता से सुनिश्चित करें कि बिना भेदभाव सभी को न्याय मिले. हर पात्र को योजनाओं का लाभ मिले, जरूरतमंदों के समुचित इलाज की व्यवस्था हो.

Chief Minister ने राजस्व और कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों के भी शीघ्रता से निस्तारण के निर्देश दिए. समस्याएं सुनीं, उनका हालचाल जाना, फिर उनसे संवाद भी किया. उन्होंने महिलाओं से कहा कि गर्मी बहुत पड़ रही है. ऐसे में अपना और परिवार के बुजुर्गों, बच्चों, पुरुषों का ध्यान रखें. इस समय अकारण बाहर निकलने से बचें और खानपान पर विशेष ध्यान दें.

वहीं, Chief Minister कार्यालय (सीएमओ) ने जनता दर्शन की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ”जनहित सर्वोपरि, जनसेवा सर्वोच्च प्राथमिकता. Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने आज Lucknow स्थित सरकारी आवास पर ‘जनता दर्शन’ में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दिए.”

विकेटी/एसके