
Bhopal , 29 जुलाई . Madhya Pradesh में मूंग उत्पादक किसानों की उपज शत प्रतिशत न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदे जाने की मांग को लेकर किसान आंदोलनरत है. राज्य Government ने किसानों की मांग पर संवाद करने के लिए मंत्रियों की एक समिति बनाई है.
दरअसल, राज्य में समर्थन मूल्य पर मूंग की खरीदी हो रही है. किसानों का आरोप है कि मूंग खरीदी में लापरवाही और गड़बड़ी हो रही है. परिणामस्वरूप राज्य के अलग-अलग हिस्सों के किसान राजधानी Bhopal की ओर कूच कर गए हैं, कई किसान Bhopal पहुंच भी चुके हैं. किसानों के आंदोलन के चलते कई मार्गों पर बैरिकेट्स लगाकर आवागमन बंद करना पड़ा है, साथ ही परिवर्तित मार्ग का उपयोग करने की सलाह दी जा रही है.
राज्य के Chief Minister मोहन यादव ने कहा है कि किसान Government की प्राथमिकता है इसीलिए मंत्रियों की समिति बनाई गई है. इस समिति में एदल सिंह कंसाना, कृष्णा गौर, विश्वास सारंग और राकेश सिंह आदि को शामिल किया गया है जो किसानों से सीधे बात करेंगे.
वही, Madhya Pradesh कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि नर्मदापुरम के बरखेड़ा से प्रारंभ हुई किसान क्रांति पैदल यात्रा का Bhopal पहुंचना इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश का किसान भाजपा Government की नीतियों से गहरे आक्रोश में है. हजारों किसान परिवार अपनी जायज मांगों को लेकर राजधानी की सड़कों पर डटे हुए हैं, लेकिन Government उनकी बात सुनने के बजाय मौन धारण किए बैठी है.
जीतू पटवारी ने कहा कि किसान मूंग की 100 प्रतिशत खरीदी, न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी, खाद की पर्याप्त उपलब्धता, किसानों के हितों की रक्षा तथा केंद्र Government द्वारा किए गए वादों को पूरा करने की मांग कर रहे हैं. ये कोई Political मांगें नहीं, बल्कि किसानों के जीवन और आजीविका से जुड़े बुनियादी प्रश्न हैं.
–
एसएनपी/एसके
Skip to content